Supernewmoon : आज सुपरन्यूमून होकर भी चांद में न चमक होगी और न ही आकार, करीब होकर भी नहीं दिखेगा

Supernewmoon : सुपरमून नाम आते ही चमकीली चांदनी के साथ बड़े से चांद के दिखने की कल्पना होती है। लेकिन, अगर कहा जाए कि आज सुपर मून (Supernewmoon) है पर यह दिखेगा नहीं तो यह अनेक लोगों के लिये नई बात हो सकती है। आज आज (शुक्रवार, 9 फरवरी) का सुपर मून कुछ इन्हीं विशेषताओं वाला होगा।
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने विद्या विज्ञान कार्यक्रम में बताया कि आज सुपर न्यूमून की घटना होने जा रही है। इसमें चंद्रमा पृथ्वी के पास आकर मात्र 358304 किलोमीटर दूरी पर होगा। लेकिन, अमावस्या की स्थिति होने के कारण यह दिन भर चमकदार सूर्य के साथ रहेगा। इसलिये रात होने पर चंद्रमा पास होकर भी नहीं दिखेगा। (Supernewmoon)

सारिका ने बताया कि चंद्रमा एक अण्डाकार पथ पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इसलिए चंद्र माह के दौरान पृथ्वी से इसकी दूरी बदलती रहती है। पृथ्वी के निकटतम बिंदु को पेरिजी कहा जाता है, और सबसे दूर के बिंदु को अपोजी कहा जाता है। (Supernewmoon)
- यह भी पढ़ें: Bike ka Desi Jugaad : शख्स ने गैस सिलेंडर से चला दी बाइक, 150KM का दे रही माइलेज, वीडियो देख पकड़ लेगें माथा
सारिका ने बताया कि किसी पूर्णिमा पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है, तो इसे सुपर फुल मून कहा जाता है यह माइक्रोमून की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत चमकीला दिखता है, लेकिन किसी अमावस्या पर चंद्रमा जब पृथ्वी के निकटतम बिंदु के पास होता है, तो इसे सुपर न्यू मून के रूप में जाना जाता है। (Supernewmoon)
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes: पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है, बेटेे ने दिया मजेदार जवाब…
आज (शुक्रवार 9 फरवरी) को सुपरन्यूमून होने जा रहा है। यह खाली आंखों से दिखाई नहीं देता है। तो दिन के आकाश में चमकते सूर्य के साथ सहयात्री के रूप में चलते हुये काले सुपरन्यूमून को महसूस कीजिए और याद रखिए अमावस्या पर चंद्रमा रात में नहीं दिन भर सूर्य के साथ रहता है। (Supernewmoon)
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes: लड़का- मैं उस लड़की से शादी करूंगा, जो मेहनती हो, सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो और…
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com



