मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: दोस्ती के कुछ महीनों बाद झप्पू- तुमने तो कहा था करोड़ों का कारोबार है, टप्पू का शानदार जवाब….

Funny Jokes: दोस्ती के कुछ महीनों बाद, झप्पू- तुमने तो कहा था करोड़ों का कारोबार है, टप्पू का शानदार जवाब....
Funny Jokes: दोस्ती के कुछ महीनों बाद, झप्पू- तुमने तो कहा था करोड़ों का कारोबार है, टप्पू का शानदार जवाब….

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Funny Jokes)

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

साइंस की क्लास चल रही थी और पप्पू सो रहा था।
टीचर- पप्पू क्या हो रहा है ये सब
पप्पू- कुछ नहीं सर
टीचर- क्लास में सो रहे हो क्या ?
पप्पू- नहीं, सर गुरुत्वाकर्षण से सर नीचे गिर रहा है।
पप्पू की बात सुनकर टीचर मन ही मन हंसने लगा।

12 साल बाद वो जेल से छूटा
मैले कुचैले कपड़ों में बहुत थका
हुआ घर पहुंचा।
घर पहुंचते ही बीबी चिल्लाई-
कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो
गई थी ना?
वो आदमी वापस जेल चला गया….

दोस्ती के कुछ महीनों बाद-
झप्पू- तुमने तो कहा था करोड़ों का कारोबार है।
टप्पू- अरे नहीं रे पागल
झप्पू – तो क्या कहा था
टप्पू- करोड़ों का नहीं, पकौड़ों का कहा था।
तुमने सही से सुना नहीं होगा।

पिंकी- यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
चिंकी- क्यों?
पिंकी- चिंता से यार।
चिंकी- किस बात की चिंता है यार तुझे?
पिंकी- बाल झड़ने की।

रमेश (नौकर से)- जरा देख तो
बाहर सूरज निकला या नहीं?
नौकर- बाहर तो अंधेरा है।
रमेश- अरे! टॉर्च जलाकर देख
ले कामचोर।

सास- जमाई राजा
अगले जन्म में आप क्या बनोगे?
जमाई- सासू मां मैं अगले जन्म में छिपकली बनूंगा।
सास- छिपकली क्यूं?
जमाई- क्योंकि मेरी बीवी छिपकली से बहुत
डरती है।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button