मनोरंजन अपडेट

Viral Jokes: गोलू- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो… पत्नी खुश होकर…..

Viral Jokes: गोलू- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो... पत्नी खुश होकर.....
Viral Jokes: गोलू- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो… पत्नी खुश होकर…..

Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Viral Jokes)

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Viral Jokes)

पप्पू अपनी पत्नी से-
अच्छा ये बताओ ‘बिदाई’ के समय तुम
लड़कियां इतनी रोती क्यों हो?
पत्नी- ‘पागल’ अगर तुझे पता चले…
अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे
‘बर्तन मंजवाएगा’ तो तू क्या नाचेगा…

गोलू- जानू, तुम दिन पर दिन
खूबसूरत होती जा रही हो…
पत्नी (खुश होकर)- तुमने कैसे जाना ?
गोलू- तुम्हें देखकर…
रोटियां भी जलने लगी हैं

मां- बेटा क्या कर रहे हो
पप्पू- पढ़ रहा हूं मां..
मां- शाबास! बेटा क्या पढ़ रहे हो..?
पप्पू- आपकी होने वाली बहु के SMS

टीचर- बच्चों कोई ऐसा वाक्य सुनाओ
जिसमें हिंदी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेजी का प्रयोग हो..
पप्पू- सर ..
‘इश्क दी गली विच ल No entry’

एक लड़की की नई शादी हुई और वो ससुराल गई. 
उसने अपने ससुर से कहा- बाबू जी इलायची खत्म हो गई है,
बाजार से ले आइएगा..
ससुर- बेटा तुम्हारी सास का नाम इलायची है और
इस तरह बड़ों का नाम नहीं लिया जाता..
बहू- जी ठीक है बाबूजी, मैं आगे से ध्यान रखूंगी…
अगली बार इलायची खत्म होने पर..
बहू- पिता जी, मां जी खत्म हो गई हैं, बाजार से लेते आना
ससुर बेहोश!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button