मनोरंजन अपडेट

Shambhu Song out : शिवरात्रि से पहले आया रोंगटे खड़े कर देगा अक्षय का शिव तांडव, रिलीज हुआ नया गाना ‘शंभू’

Shambhu Song out : शिवरात्रि से पहले आया रोंगटे खड़े कर देगा अक्षय का शिव तांडव, रिलीज हुआ नया गाना 'शंभू'Shambhu Song out : अक्षय कुमार ऐसे एक्‍टर है, जिन्‍होंने हर तरह का किरदार निभाया है। हर किरदार में वह परफेक्‍ट भी रहे। खिलाड़ी कुमार नाम से मशहूर अक्षय कुमार इस बार अपने शिव ताडंव को लेकर चर्चा में आए है। दरअसल, अक्षय कुमार की आवाज में इस गाने को रिलीज किया गया है। शंभू गाने पर अक्षय कुमार ने शिव तांडव भी किया है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकांउट के माध्‍यम से इस गाने को शेयर किया है।

ओएमजी 2 में बने थे शिव दूत

बता दें कि अक्षय कुमार ने फिल्‍म ओएमजी 2 में शिवदूत की भूमिका निभाई थी। इस फिल्‍म में भी गाने हर हर महादेव पर नृत्‍य किया था। जो कि काफी पसंद भी किया गया। इस बार अक्षय कुमार ने ‘शंभू’ रॉकिंग म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है। भगवान शिव को समर्पित इस भक्ति गीत में आपको अक्षय कुमार महादेव के रूप में तांडव करते दिख रहे हैं। ओएमजी में भी अक्षय कुमार ने श्रीकृष्‍ण की भूमिका निभाई थीं।

अक्षय के साथ इन्‍होंने दी आवाज

अक्षय कुमार ने शंभू गाने को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस गाने को अक्षय कुमार के साथ साथ सिंगर सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोस ने भी गाया है। बता दें कि अब तक अक्षय कुमार ने किसी भी गाने में अपनी आवाज नहीं दी थी। यह पहली बार है, जब अक्षय ने गाना गाया है। गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं। इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि करीब एक महीने बाद शिवरात्रि आएगी, ऐसे में यह गाना पॉपुलर होने वाला है।

यहां देखें गाना… (Shambhu Song out)

एमपी न्‍युज और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button