बैतूल अपडेट

Betul Murder News : पत्थरों से मार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Betul Murder News : पत्थरों से मार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार
Betul Murder News : पत्थरों से मार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Betul Murder News : बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में बैल ले जाने के विवाद पर एक युवक का दोस्तों से विवाद हो गया। इस पर 3 दोस्तों ने पत्थरों से मारपीट कर युवक को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भैंसदेही एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि थाना आठनेर में 19 जनवरी 2024 को सूचनाकर्ता भवुतिया चौहान निवासी ग्राम कावला ने रिपोर्ट की कि उसका लड़का प्रकाश चौहान 17 जनवरी की रात्रि में यशवंत के साथ घर से बैल हांकने जंगल के रास्ते होते हुए पैदल घाट लाड़की गया था। (Betul Murder News)

Betul Murder News : पत्थरों से मार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार
Betul Murder News : पत्थरों से मार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने जताया था संदेह (Betul Murder News)

यशवंत वापस आ गया, लेकिन प्रकाश वापस नहीं आया। रिपोर्ट पर थाना आठनेर में गुम इंसान कायम कर जांच में लिया गया। परिजनों ने प्रकाश की हत्या होने का संदेह किया था। इस पर पुलिस द्वारा भी मामले को पूरी गंभीरता से लिया गया। (Betul Murder News)

बारह दिनों तक चली सर्चिंग (Betul Murder News)

एसपी सिद्धार्थ चौधरी एवं एएसपी कमला जोशी के मार्गदर्शन में एसडीओपी श्री मौर्य के निर्देशन में आठनेर थाना प्रभारी राजन उइके एवं भैंसदेही थाना प्रभारी अंजना धुर्वे के नेतृत्व में 12 दिनों तक ग्राम कावला के घने जंगलों में पहाड़ो एवं नदियों के आसपास सर्चिंग अभियान ग्रामीणों की मदद से चलाकर प्रकाश चौहान की तलाश की गई। (Betul Murder News)

Betul Murder News : पत्थरों से मार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार
Betul Murder News : पत्थरों से मार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों से भी की पूछताछ (Betul Murder News)

संदेहियों, ग्रामीणों, पशु चराने वाले एवं बैल हांकने वालों से पूछताछ की गई। महाराष्ट्र के सीमावर्ती थाने ब्रम्हणवाड़ा, चांदूर बाजार, मोर्शी में पुलिस टीम बनाकर तलाश की गई। राज्य अपदा प्रबंधन टीम (एसडीआरएफ) बैतूल के द्वारा भी नदियों के कुंडों में एवं कुएं आसपास तलाश की गई। (Betul Murder News)

बैल ले जाने को लेकर विवाद (Betul Murder News)

संदेही यशवंत उर्फ भोयटा कास्दे पिता मोगिया कास्दे उम्र 30 साल निवासी ग्राम कावला से पूछताछ की गई। जिसने बताया कि गुमशुदा प्रकाश के साथ बैल ले जाने की बात को लेकर लक्ष्मण, छोटेलाल एवं उसका विवाद हो गया था। इस पर यशवंत, लक्ष्मण और छोटेलाल ने पत्थर से मारपीट कर प्रकाश की हत्या कर दी थी। (Betul Murder News)

पहाड़ी से नीचे फेंक दी लाश (Betul Murder News)

प्रकाश की लाश छिपाने के लिए ग्राम कावला से करीबन 4 किमी दूर घने जंगलों में सुनसान जगह चारगढ़ नदी के रमानते कुंड की पहाड़ी से नीचे फेंक दी थी। आरोपी यशवंत की निशानदेही पर एक लाश बरामद की गई। (Betul Murder News)

ब्रेसलेट देख कर की पहचान (Betul Murder News)

परिजनों ने कपड़े, हुलिया एवं हाथ में पहने ब्रेसलेट को देखकर प्रकाश की पहचान की। आरोपी यशवंत कास्दे, छोटेलाल उर्फ छोटू उर्फ टकलिया बूढ़ा पिता विश्राम उम्र 55 साल निवासी ग्राम कावला और लक्ष्मण पिता सीताराम बोरटे उम्र 45 साल निवासी ग्राम कावला के विरुद्ध थाना आठनेर में धारा 302, 201, 34 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। (Betul Murder News)

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका (Betul Murder News)

प्रकरण में अतिशीघ्र कार्यवाही कर अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी राजन उइके, एसआई मांगीलाल ठाकरे, एएसआई कमल सिंग ठाकुर, हेड कांस्टेबल पंकज बटके, कांस्टेबल सुभाष, रामकुमार, मनीष पटेल, होशियार जाट, किशोर साहू की भूमिका सराहनीय रही। एसपी द्वारा टीम को इनाम देने की घोषणा की गई है। (Betul Murder News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button