बड़ी खबरें

Death In Road Accident India : भारत में सड़क हादसों में हर साल होती है इतनी मौतें, आंकड़े देख कर दंग रह जाएंगे आप

Death In Road Accident India
Death In Road Accident India

Death In Road Accident India : भारत में कई प्रमुख जानलेवा बीमारियों में जितने लोग नहीं मरते हैं, उससे ज्यादा लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवां बैठते हैं। यदि आप पिछले 3 सालों के आंकड़े देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। पिछले महज 3 सालों में 4 लाख, 60 हजार, 846 लोगों की मौत हुई है।

सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं। इसके बावजूद रफ्तार का कहर कुछ इस कदर बरपता है कि आए दिन लोग अपनी जान गवां देते हैं। अधिकांश हादसे वाहन चालकों की लापरवाही व गलती के कारण होते हैं। (Death In Road Accident India)

सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में देश भर में 138383 दुर्घटनाएं, वर्ष 2021 में 153972 दुर्घनाएं और वर्ष 2022 में 168491 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन सभी दुर्घटनाओं में असमय ही 4 लाख, 60 हजार, 846 लोग काल कवलित हुए हैं। (देश भर में वर्षवार हुई दुर्घटनाओं का ब्यौरा नीचे बॉक्स में देखें) (Death In Road Accident India) 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की कुल संख्या

 

क्र.सं.

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 2020 2021 2022
1 आंध्र प्रदेश 7039 8186 8293
2 अरुणाचल प्रदेश 73 157 148
3 असम 2629 3036 2994
4 बिहार 6699 7660 8898
5 छत्तीसगढ 4606 5371 5834
6 गोवा 223 226 271
7 गुजरात 6170 7452 7618
8 हरियाणा 4507 4706 4915
9 हिमाचल प्रदेश 893 1052 1032
10 झारखंड 3044 3513 3898
11 कर्नाटक 9760 10038 11702
12 केरल 2979 3429 4317
13 मध्य प्रदेश 11141 12057 13427
14 महाराष्ट्र 11569 13528 15224
15 मणिपुर 127 110 127
16 मेघालय 144 187 162
17 मिजोरम 42 56 113
18 नागालैंड 53 55 73
19 ओडिशा 4738 5081 5467
20 पंजाब 3898 4589 4756
21 राजस्थान 9250 10043 11104
22 सिक्किम 47 56 92
23 तमिल नाडु 14527 15384 17884
24 तेलंगाना 6882 7557 7559
25 त्रिपुरा 192 194 241
26 उत्तराखंड 674 820 1042
27 उत्तर प्रदेश 19149 21227 22595
28 पश्चिम बंगाल 5128 5800 6002
29 अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह 14 20 19
30 चंडीगढ़ 53 96 83
31 दादरा एवं नगर हवेली 64 76 90
32 दमन एवं दीव $ $ $
33 दिल्ली 1196 1239 1461
34 जम्मू एवं कश्मीर 728 774 805
35 लदाख NA 56 62
36 लक्षद्वीप 0 1 2
37 पुदुचेरी 145 140 181
कुल 138383 153972 168491

इन कारणों से होती है दुर्घटनाएं (Death In Road Accident India)

उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार सड़क दुर्घटनाएँ कई कारणों से होती हैं। इनमें तेज गति से गाड़ी चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग, नशे में गाड़ी चलाना, शराब और नशीली दवाओं का सेवन, गलत साइड या लेन पर अनुशासनहीनता से गाड़ी चलाना, लाल बत्ती तोड़ना, हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना, वाहन की स्थिति, मौसम की स्थिति, सड़क की स्थिति, चालक/साइकिल चालक/पैदल यात्री की गलती आदि शामिल हैं।(Death In Road Accident India)

सड़क दुर्घटनाएं रोकने उठाए यह कदम (Death In Road Accident India)

सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सहित सड़क सुरक्षा के लिए मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत कई प्रावधान किए गए हैं। इनमें से कुछ प्रमुख प्रावधान इस प्रकार हैं। (Death In Road Accident India) 

▪️यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना बढ़ाया गया।

▪️तेज गति से गाड़ी चलाने, खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने, नशे में गाड़ी चलाने, असुरक्षित वाहनों का उपयोग करने, हेलमेट न पहनने आदि के मामले में लाइसेंस जब्त करना और निलंबित करना।

▪️लाइसेंस के निलंबन की स्थिति में उपचारात्मक उपाय के रूप में ड्राइवर रिफ्रेशिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम।

▪️फिटनेस प्रमाणन के लिए स्वचालित परीक्षण।

▪️सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर सलाह देने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का गठन।

▪️सड़क सुरक्षा की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और प्रवर्तन।

▪️खराबी की स्थिति में मोटर वाहनों को वापस लेना।

▪️राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात चिह्न लगाने और हटाने के लिए सड़क स्वामित्व एजेंसियों को शक्ति।

▪️मोटर साइकिल पर चार वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए सुरक्षात्मक हेडगियर पहनना।

▪️लागू सुरक्षा मानकों के अनुसार सड़क के डिजाइन, निर्माण या रखरखाव में शामिल प्राधिकारी, ठेकेदार, सलाहकार या रियायतग्राही की जवाबदेही।

▪️मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 215बी में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से संबंधित सभी पहलुओं पर केंद्र सरकार या राज्य सरकार को सलाह देने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के गठन का प्रावधान है।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button