बैतूल अपडेट

Betul Highway Accident : हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर; गणेश प्रतिमा बुक कराने गए थे मोर्शी

Betul Highway Accident: Unknown vehicle hit the bike on the highway, one dead, one serious; Morshi had gone to book Ganesh idol

Betul Highway Accident : हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर; गणेश प्रतिमा बुक कराने गए थे मोर्शी▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul Highway Accident : गणेश उत्सव के लिए मूर्ति बुक करने के लिए मुलताई से महाराष्ट्र के मोर्शी गए दो युवकों का रात में सदा प्रसन्न घाट में एक्सीडेंट हो गया। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक बुरी तरह घायल है। जिसे मुलताई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि मुलताई निवासी लक्ष्य उर्फ लक्की साबले (22साल) और देव चंदेल (23 साल) बाइक से मोर्शी गए हुए थे। परिजनों के अनुसार मोहल्ले में गणेश उत्सव मनाया जाता है और गणेश उत्सव के लिए मोर्शी से मूर्ति लाई जाती है। मोर्शी जाकर यह लोग मूर्ति बुक कर वापस आ रहे थे।

इसी दौरान रात लगभग 11 बजे सदा प्रसन्न घाट में एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही लक्ष्य की मौत हो गई। वहीं देव बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। संजीवनी 108 के माध्यम से देव को मुलताई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देव की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button