Hair Care Tips: घरेलू नुस्खों से फ्रिजी बालों की समस्या को करें दूर, हेयर बनेंगे सिल्की और सॉफ्ट
Hair Care Tips, 10 Essential Hair Care Tips This Monsoon, 9 Essential Monsoon Hair Care Tips, food for hair growth and thickness, hair care tips, hair pack for rainy season, how often to wash hair in monsoon, How to Avoid Monsoon Hair Fall, how to take care of hair fall in monsoon, 5 tips for healthy hair, hair care routine, how to take care of hair naturally, हेयर केयर टिप्स, 7 days hair care routine, dermatologist recommended hair care routine, how to keep your hair healthy for guys, how to get healthy hair naturally at home,Jawd Habib writes, Monsoon Hair Care Tips Straight From Ayurveda, monsoon hair problems, Monsoon Hair Tips, monsoon skin care
Hair Care Tips: बारिश के मौसम में वातावरण में नमी के कारण बाल डल और बेजान होने लगते हैं। अक्सर बालों की सबसे बड़ी समस्या फ्रिजिनेस है। इससे छुटकारा पाने के लिए हम विभिन्न तरह के हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ प्राकृतिक घरेलू उपचार के जरिए आप बालों की फ्रिजिनेस को खत्म कर सकते हैं। आप घर पर ही फ्रिजी हेयर सॉल्यूशन बहुत ही आसान तरीके से बना सकती है। इस प्राकृतिक घरेलू नुस्खे से बेजान बाल स्मूथ रहेगे। तो आइए जानते है किस तरह से फ्रिजी हेयर सॉल्यूशन कैसे बनाएं…..
ये टिप्स दूर कर सकते हैं फ्रिजी बालों की समस्या (Hair Care Tips)
शैंपू के साथ शहद मिलाएं
ड्राइनेस दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जब भी शैंपू करें अपने रेगुलर शैंपू में शहद का एक छोटा चम्मच मिलाकर सिर में लगाएं। इससे बालों को जड़ों में पोषण भी मिलता है और नमी भी बरकरार रखने में मदद मिलती है। इससे दो मुहें बालों से भी छुटकारा मिल सकता है।
- Also Read: Salman Khan: चाहे थिएटर हो, टेलीविजन हो या फिर ओटीटी, सलमान खान सभी प्लेटफॉर्म पर हैं सुपरस्टार
शैंपू में एलोवेरा मिलाएं
बालों से फ्रिजिनेस दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो आपके बालों को नेचुरली चमक दे सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप अपने रेगुलर शैंपू में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा मिलाकर सिर धो लें। इससे बालों को जड़ों में पोषण मिलेगा। हेयर फॉल, फ्रिजी बालों की समस्या दूर होगी। बाल शाइनी नजर आएंगे।
शैंपू में एसेंशियल ऑयल
ड्राइनेस दूर करने के लिए आपको अपने रेगुलर शैंपू में दो से तीन बूंद एसेंशियल ऑयल मिलाकर लगा सकती हैं। इससे बालों का रूखापन दूर होगा और बाल शाइनी और सॉफ्ट भी बनेंगे। इससे दो मुंहे बालों की समस्या भी दूर होगी।
फ्रिजी हेयर सॉल्यूशन कैसे बनाएं? (Hair Care Tips)
- फ्रिजी हेयर सॉल्यूशन बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 बाउल लें।फिर
- आप इसमें 1 अंडे को फोड़कर डालें।
- इसके बाद आप इसमें ऑलिव ऑयल डाल दें।
- फिर आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपका फ्रिजी हेयर सॉल्यूशन बनकर तैयार हो चुका है।
फ्रिजी हेयर सॉल्यूशन कैसे आजमाएं?
- फ्रिजी हेयर सॉल्यूशन को आप अपने बालों की जड़ों से लेकर लेंथ में अच्छे से लगाएं।
- फिर आप इसको बालों में कम से कम 20-25 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
- इसके बाद आप बालों को एक शावर कवर से अच्छी तरह से कवर कर लें।
- फिर आप ठंडे पानी से बालों को अच्छे से वॉश करके सुखा लें।
- इस नुस्खे के बाद आपको बालों में कंडीशनर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस मास्क को हफ्ते में दो बार आजमाएं।



