यूथ अपडेट

Dried Lemons Use Tips: सूखे हुए नींबू भी होते है बड़े काम के, आज तक नहीं पता होंगे ये फायदे, देखें उपयोग

Dried Lemons Use Tips, Dried Lemons Use, Lemon Water in Hindi, what to do with dried lemons, dried lemon slices benefits, dried lemon whole, how to dry lemon slices without oven, how to dry lemon slices for decoration, dried lemon slices for cake, lemon peel powder uses, how to dry lemon slices in the sun, 22 Useful Things You Can Do With Lemons, 10 Best Dried Lemon Recipes, Dried lemon, Homemade Dried Lemons, How to Make Dehydrated Lemon Powder, Dried Lemons Use, Homemade Dried Lemon Slices,

Dried Lemons Use Tips: सूखे हुए नींबू भी होते है बड़े काम के, आज तक नहीं पता होंगे ये फायदे, देखें उपयोग
Source: Credit – Social Media

Dried Lemons Use Tips: नींबू का इस्‍तेमाल ज्‍यादातर गर्मियों के मौसम में किया जाता हैं। गर्मियों (Summer) में नींबू काफी महंगे मिलते है। इस कारण कई बार लोग इसे थोक के भाव में ले लेते हैं। गर्मियों के मौसम में नींबू बहुत काम आते हैं। इनसे नींबू पानी बनाकर तो पिया ही जाता है, साथ ही कई ड्रिंक्स और जूस में भी जरूरी इंग्रीडिएंट की तरह नींबू के रस का इस्तेमाल होता है। ताजा नींबू के फायदे लगभग सभी जानते ही हैं और साथ ही इसे किस तरह से इस्तेमाल करना है। लेकिन, नींबू सूख जाने पर उसका क्या करना है यह कम ही लोगों को समझ आता है।

असल में सूखे हुए नींबू (Dried Lemons) से आसानी से रस नहीं निकलता है और अगर निकलता भी है तो नाममात्र। ताजा नींबू एक से 2 हफ्तों में ही सूख जाते हैं और सूखते हुए नींबू बाहर से कड़क होने लगते हैं और सूखकर काले नजर आते हैं जिससे उसका इस्तेमाल करने के बजाय उसे फेंकना ही सही समझते हैं। लेकिन, अगर आप भी नींबू सूख जाने पर फेंक देते हैं तो आप गलती कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सूखे हुए नींबू कई तरह से काम में लाए जा सकते हैं। लेकिन, लंबे समय तक रखे रहने के कारण ये सूख जाते हैं और अंत में इन्हें फेंक दिया जाता है। ऐसे में हम आपको सूखे नींबू के उपयोग (Sookhe Neembu Ke Upyog) बता रहे हैं जो आपके काफी काम आएगे……

गर्मी हो या कोई भी मौसम नींबू ऑल टाइम फेवरेट रहता है। विटामिन सी समेत कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर नींबू को हेल्थ और स्किन समेत कई दूसरे कामों में भी यूज किया जा सकता है। सेहत के लिहाज से देखें तो नींबू हमें हाइड्रेट रखने के अलावा गर्मी से भी बचाता है।

Dried Lemons Use Tips: सूखे हुए नींबू भी होते है बड़े काम के, आज तक नहीं पता होंगे ये फायदे, देखें उपयोग
Source: Credit – Social Media

सूखे हुए नींबू इस तरह करें उपयोग (Dried Lemons Use Tips)

खाने में सूखे नींबू का उपयोग

सूखा नींबू खटमिट्ठा हो जाता है। इसे सूप, स्टू, तरी या मछली आदि में उपयोग किया जा सकता है। सूखे नींबुओं को काटकर पानी में डालकर पिया जा सकता है। साथ ही हर्बल टी बनाने में भी इसका उपयोग हो सकता है।

स्क्रब (Dried Lemons Use Tips)

सूखे हुए नींबू का इस्तेमाल आप फुट स्क्रब के लिए भी कर सकते हैं। फुट स्क्रब करने के लिए आप सूखे नींबू को काटकर एड़ियों पर रगड़ कर फुट स्क्रब कर सकते हैं। सूखे नींबू का इस्तेमाल आप नाखूनों की सफाई के लिए भी कर सकती हैं।

चॉपिंग बोर्ड साफ करने के लिए (Dried Lemons Use Tips)

सूखे हुए नींबुओं का इस्तेमाल चॉपिंग बोर्ड साफ करने में हो सकता है। चॉपिंग बोर्ड (Chopping Board) पर सब्जियां और फल आदि काटे जाते हैं। इसकी साबुन से सफाई करने के अलावा नींबू से भी सफाई की जा सकती है। सूखे नींबू नेचुरल क्लेंजर की तरह काम करते हैं और चॉपिंग बोर्ड को चमका देते हैं। चॉपिंग बोर्ड पर हल्का नमक डालें और उसके बाद नींबू से घिसकर सफाई करें।

बनाएं क्लीनिक एजेंट 

घर के फर्श, दीवार के टाइल्स और किचन टॉप की सफाई करने में भी सूखे नींबू काम आते हैं। इनसे घर में ही क्लीनिट एजेंट बनाकर तैयार किया जा सकता है। क्लीनिक एजेंट बनाने के लिए सूखे नींबू काटें, नमक (Salt) मिलाएं और इसमें पानी डालकर कुछ देर उबालें। जब घोल उबल जाए तो इसे ठंडा करके सफाई के लिए इस्तेमाल करें। घर का कोना-कोना चमक जाएगा।

वाशिंग मशीन में

सूखें नींबू का उपयोग आप वॉशिंग में भी कर सकते हैं। अगर आप इसके रस को किसी तरह निकालकर वॉशिंग मशीन में डाल दें तो दाग धब्बे वाले कपड़े आसानी से साफ हो सकते हैं।

सूखे हुए नींबू फायदे (Dried Lemons Use Tips)

  • नींबू के छिलके में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स की माने तो नींबू का छिलका नींबू पानी से ज्यादा असरदार और लाभकारी होता है।
  • नींबू के छिलके में कैल्शियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है।
  • नींबू छिलके का इस्तेमाल करने से हमारा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने के चलते स्किन कैंसर से हमें निजात मिलता है।
  • विटामिन सी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। नींबू के छिलके में यह भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके इस्तेमाल से हम स्किन रिलेटेड कैंसर, दिल की बीमारी और गठिया रोग से छुटकारा मिलता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button