Betul Accident News: दो मोटर साइकिलों की भिंड़त में 5 गंभीर घायल, भाजपा नेता ने पहुंचाया अस्पताल
Betul Accident News, Accident News Betul, Accident News, Bike Accident Betul,

◾ अंकित सूर्यवंशी
Betul Accident News: आमला-पंखा मार्ग पर ग्राम ससाबड़ पर दो मोटर साइकिलों की भिंड़त (Betul Accident News) हो गई। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भाजपा नेता द्वारा अस्पताल पहुंचाकर संवेदनशीलता का उदाहरण दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बरेलीपार निवासी दुर्गेश पिता रामसीलाल मरकाम, देवेंद्र पिता मंजिलाल पन्द्राम बजाज पल्सर से बैतूल शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक होंडा जिक्सर क्रमांक मप्र48जेडबी4062 के चालक रोशन उइके उम्र 25 वर्ष मोरनढाणा द्वारा गलत दिशा से आकर भिंड़त कर दी।
इस हादसे में दुर्गेश पिता ईश्वरलाल कन्नड़गांव, सतीश उइके गम्भीर रुप से घायल हो गए। करीबन आधे घण्टे इंतजार करने के बाद भी जब एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इधर घायल लोगों को सड़क पर तड़पता देखकर भाजपा नेता रोहित दुबे द्वारा घायलों को ससाबड से अपनी कार से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।



