
Aunty Ka Dance: सोशल मीडिया पर आपने एक से बढकर एक फनी वीडियो देखें होंगे। कुछ वीडियो इतने मजेदार होते है कि उन्हें हम बार-बार देखना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद हमारा दावा हैं कि आपकी भी हंसी नहीं रूकेगी। वीडियो है ही इतना मजेदार कि किसी को भी हंसना आ जाए।
शादी में किया मुर्गा डांस
वायरल हो रहा वीडियो कहां का है ये तो पता नहीं चला लेकिन यह वीडियो किसी शादी समारोह का लग रहा है। शादी में आंटी जब मुर्गा डांस करती है तो सब हैरत में पड़ जाते है और मजे लेकर आंटी का डांस इंजाय करते है।
आंटी ने तो भैया… गर्दा ही उड़ा दिया…
इस डांस के वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर maheshdewatwal01 ने 14 नवंबर को शेयर किया था। ये अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ सेकेंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- मुर्गा डांस, चिकन डांस। डांस कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।
यह वीडियो किसी शादी के फंक्शन का है, जिसमें महिलाओं और बच्चों को ‘चिकन’ सॉन्ग पर नाचते देखा जा सकता है। हालांकि, अचानक इस गाने पर एक आंटी इतने खतरनाक स्टेप करने लगती हैं कि आस-पास मौजूद बच्चे-बड़े सब हंसने लगते हैं! जी हां, उनके डांस स्टेप्स फुल चिकन टाइप होते हैं। बाकी… आपको ज्यादा मजा तक आएगा, जब आप इस वायरल डांस वीडियो को खुद देखेंगे।