Mysterious Animal: पहाड़ों के बीच नजर आया रहस्यमई जानवर, IFS ऑफिसर भी हैरान, पूछा उसका नाम?
Mysterious Animal: Mysterious animal seen in the mountains, IFS officer also surprised, asked its name?

Mysterious Animal: दुनिया आज भी कई रहस्य से भरी हुई है। जंगल और पहाड़ पर कई ऐसे जानवर नजर आते हैं, जो दिखने में काफी खूंखार होते हैं। कई तो ऐसे जानवर भी देखे गए हैं, जो इससे पहले कभी दिखाई नहीं दिए। ऐसा ही एक जानवर हाल ही में पहाड़ों के बीच नजर आया। इस जानवर को देख IFS अधिकारी भी हैरान रह गए और उन्होंने लोगों से इस जानवर की पहचान पूछी। तो आइए तस्वीर को देखकर पहचाने कि वह जानवर कौन सा है?
आखिर इस जानवर का नाम क्या है?( Mysterious Animal)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने उसका नाम भी टैग किया, जिसने इस वीडियो को ट्विटर पर डाला था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “भारत में पाया जाने वाला एक सुंदर और दुर्लभ जानवर। यह लद्दाख क्षेत्र में मिला। बहुतों ने इसके बारे में नहीं सुना होगा। अंदाजा लगाओ।” वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इस पर हैरानी व्यक्त की। वहीं कुछ लोगों ने अलग-अलग सोर्स से मिले इस जानवर के बारे में कुछ जानकारी कमेंट बॉक्स में शेयर की।
A beautiful and rare animal found in India. In Ladakh region. Not many have heard about it. Guess what. Via @fatima_sherine. pic.twitter.com/dCqnawVsrs
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) February 28, 2023
सोचने पर किया मजबूर हुए लोग
वायरल हो रहे 45 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह जानवर पहाड़ी इलाके में इधर-उधर घूम रहा होता है और आस-पास के कुत्ते भौंकने लगते हैं। भौंकते वक्त वह जानवर बिल्कुल भी नहीं डरा और चुपचाप अपनी जगह पर बैठ गया, जबकि कुत्ते पीछे से भौंकते रहे। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद बताया कि यह एक हिमालयन लाइनेक्स (Himalayan lynx) है, जो एशिया के पहाड़ी इलाकों में पाए जाते हैं।



