बड़ी खबरें
Betul Accident News: दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत, सड़क पर बिखरा पड़ा था शव
Betul Accident News: Tragic accident: Passenger died due to vehicle collision, dead body was scattered on the road
Betul Accident News: (मनोहर अग्रवाल, खेड़ीसावलीगढ़) क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही है। हालात ये है कि सप्ताह भर में तीन दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। आज सुबह फिर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्राम डहरगांव के पास हुआ। यहां किसी अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उक्त अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना स्थल पर काच के टुकड़े बिखरे पड़े है।
वहीं शव के पास एक कैरी बैग में सर्फ़ का पैकेट, गुटखे के पाउच और एक स्टील का गिलास मिला है। युवक 40 वर्ष के लगभग उम्र का है। शव इतना क्षत विक्षत हो गया है कि उसकी शिनाख्त नही हो पाई। घटना की खबर लगते ही खेड़ी पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी, महादेव कनाठे और शुभम मिश्रा ने पहुंचकर 108 एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल भिजवाया।



