टेक/ऑटो

गजब की Electric Bike! मात्र 80 रुपए में 800 किमी चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, बार-बार चार्ज भी नहीं करना पड़ेगा, कीमत है इतनी-Gravton Quanta electric bike

गजब की Electric Bike! मात्र 80 रुपए में 800 किमी चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, बार-बार चार्ज भी नहीं करना पड़ेगा, कीमत है इतनी-Gravton Quanta electric bike

Gravton Quanta electric bike: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड बढ़ गई है। हैदराबाद स्थित स्टार्टअप EV ब्रांड Gravton Motors भारत में Quanta इलेक्ट्रिक बाइक बेचती है। कंपनी का दावा है कि महज 80 रुपये की लागत से यह इलेक्ट्रिक बाइक 800 किलोमीटर तक चलती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को खास डिजाइन दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि कन्याकुमारी से खारदुंग तक यात्रा करने वाला यह भारत का पहला इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन है। आज हम आपको Gravton Quanta electric bike के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

गजब की Electric Bike! मात्र 80 रुपए में 800 किमी चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, बार-बार चार्ज भी नहीं करना पड़ेगा, कीमत है इतनी-Gravton Quanta electric bike

जानिए इस बाइक की खास बातें 

इस इलेक्ट्रिक बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसमें हमें 320 किमी की रेंज मिलती है। कंपनी ने इसमें 3KW BLDC मोटर दी है। जो 170Nm टॉर्क जेनरेट करती है। बाइक की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है।

बता दें कि कंपनी इसमें 3 kWh डिटैचेबल बैटरी दे रही है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 150 किमी की रेंज देती है। इसके अलावा इसमें इतना स्‍पेस दिया गया है कि इसमें एक साथ दो बैटरी रखी जा सकती हैं। इससे इस बाइक की रेंज 320KM हो जाती है। इसका मतलब पहली बैटरी डिस्‍चार्ज होने पर दूसरी बैटरी लगाकर रेंज बढ़ाई जा सकती है।

गजब की Electric Bike! मात्र 80 रुपए में 800 किमी चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, बार-बार चार्ज भी नहीं करना पड़ेगा, कीमत है इतनी-Gravton Quanta electric bike

चार्जिंग के दो मोड मिलते है  (Gravton Quanta electric bike)

Gravton Motors की इस Quanta इलेक्ट्रिक बाइक में फास्ट चार्जिंग के जरिए 90 मिनट में बैटरी को चार्ज किया जा सकता है। यह 1 किमी/मिनट की दर से चार्ज करती है। नॉर्मल मोड में 3 घंटे में बैटरी चार्ज की जा सकती है। कंपनी की ओर से ग्राहकों को 5 साल की बैटरी वारंटी और आसान रिप्लेसमेंट की सुविधा दी जा रही है।

इसके अतिरिक्‍त Gravton Motors ने इस बाइक के लिए स्मार्ट ऐप दिया है। जिसके जरिए आप रोडसाइड असिस्टेंस, मैपिंग सर्विस स्टेशन, रिमोट लॉक/अनलॉक और लाइट को चालू या बंद करने की सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। बाइक में आपकाे तीन कलर ऑप्‍शन मिलते हैै, जो रेड, व्हाइट और ब्लैक है। कीमत की बात करें तो इस बाइक की कीमत आपको ओला इलेक्ट्रिक बाइक की तरह मिलेगी। कंपनी की  वेबसाइट पर इसकी कीमत 1,15,000 रुपये है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button