बड़ी खबरें

Betul News : चिटफंड कंपनी की ठगी का शिकार हुए दर्जनों ग्रामवासी, खून पसीने के लाखों रुपए की रकम लेकर चंपत होने की शिकायत

Betul News : चिटफंड कंपनी की ठगी का शिकार हुए दर्जनों ग्रामवासी, खून पसीने के लाखों रुपए की रकम लेकर चंपत होने की शिकायत

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul News – मध्यप्रदेश के बैतूल में जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ के दर्जनों ग्रामीण एक चिटफंड कंपनी के द्वारा ठगी का शिकार हुए हैं। इनके खून पसीने के लाखों रुपए की रकम लेकर कंपनी के कर्ताधर्ता फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर और एसपी कार्यालय में कर अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।

Also Read : Lava X3 : 7 हजार से कम कीमत के इस फोन को अभी खरीदने पर मिलेगा 3 हजार का गिफ्ट, 4000mAh बैटरी और धांसू कैमरे के साथ रेडमी-रियलमी का बजाएगा बाजा

Betul News : चिटफंड कंपनी की ठगी का शिकार हुए दर्जनों ग्रामवासी, खून पसीने के लाखों रुपए की रकम लेकर चंपत होने की शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि एचबीएन डेयरीज एंड अलाइड लिमिटेड कंपनी दिल्ली के द्वारा आकर्षक ब्याज का लालच देकर ग्राम में लगभग आधा सैकड़ा पुरुष और महिलाओं के बचत खाते खोले गए। एक वर्ष से वे राशि जमा कर रहे थे। ग्राम भडूस के एजेंट दिलीप साहू के द्वारा सभी को विश्वास में लेकर यह कार्य किया गया।

एक वर्ष बाद जब एजेंट दिलीप साहू से संपर्क किया गया कि उन्हें ब्याज सहित रुपया लौटाए तो वह कहने लगा कंपनी भाग गई है। अब मैं क्या करूँ। इस पर ग्रामीणों ने आज अपने बचत पत्र सहित ग्राम पंचायत में शिकायत की।

Betul News : चिटफंड कंपनी की ठगी का शिकार हुए दर्जनों ग्रामवासी, खून पसीने के लाखों रुपए की रकम लेकर चंपत होने की शिकायत

उसके बाद पुलिस अधीक्षक बैतूल के पास कंपनी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाने सभी ठगी का शिकार हुए ग्रामीण पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर बैतूल अमनबीर सिंह बैंस को भी आवेदन पत्र सौंपकर कार्यवाही कर उनके खून पसीने की कमाई लौटाने की मांग की है।

Also Read : NPS Scheme: सरकार की नई योजना में हर महीने मिलेंगे 50 हजार रुपए की पेंशन, बस करना होगा ये काम

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button