टेक/ऑटो

Hop Oxo Electric : 25 पैसे में 1 किमी की चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक मात्र 999 में हो रही बुक, लुक और फीचर्स है Bajaj पल्‍सर से भी धांसू

Hop Oxo Electric : 25 पैसे में 1 किमी की चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक मात्र 999 में हो रही बुक, लुक और फीचर्स है Bajaj पल्‍सर से भी धांसू

Hop Oxo Electric : भारत में इन दिनों इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के डिमांड बढ़ रही है। ये ही कारण है कि अब हर कंपनी भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने पर फोकस कर रही है। अब एक और कंपनी अपनी शानदार इलेक्ट्रिक बाइक लेकर आई है। जयपुर स्थित HOP इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपने OXO के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो वैरिएंट्स – HOP OXO और HOP OXO X में लॉन्च किए है। इसकी कीमत ओला, टीवीएस, एथर और इसी तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर जितनी है। बता दें कि ग्राहक इस बाइक के लुक और फीचर्स की भारत की सबसे ज्‍यादा पसंदीदा बाइक में से एक बजाज पल्‍सर से कर रहे है।

मात्र 25 पैसे में चलती है 1 किमी

बता दें कि HOP इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ये इलेक्ट्रिक बाइक 25 पैसे में एक किमी का सफर तय करती है। इस हिसाब से आप 100 रुपये में 400KM का सफर कर सकते हैं। अभी तक कंपनी को 10 हजार बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी ने ग्राहकों को जयपुर में 2500 यूनिट्स डिलीवर की हैं। अब कंपनी ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी जल्द डिलीवरी शुरू की जाएगी।

Hop Oxo Electric : 25 पैसे में 1 किमी की चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक मात्र 999 में हो रही बुक, लुक और फीचर्स है Bajaj पल्‍सर से भी धांसू

एक चार्ज में 150 की मिलती है रेंज

Hop Oxo Electric में बैटरी पैक के हिसाब से अलग-अलग रेंज मिलती है। इनमें 3.75 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। ये आपको फुल चार्ज में 150 किमी. की रेंज देगी, साथ ही इसमें 95KM की टॉप स्पीड और 200Nm टॉर्क मिलता है। कंपनी की ओर से बताया गया कि इस बाइक को 1KM चलाने का खर्च सिर्फ 25 पैसे आता है।

Hop Oxo Electric : 25 पैसे में 1 किमी की चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक मात्र 999 में हो रही बुक, लुक और फीचर्स है Bajaj पल्‍सर से भी धांसू

सिर्फ 999 में हो रही बुकिंग

बता दें कि इस बाइक की बुकिंग के लिए कंपनी को सिर्फ 999 रुपये देने होंगे। अब इस बाइक की डिलिवरी भी शुरू हो गई है। भारतीय बाजार में अपनी नई HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है। वहीं HOP OXO X की कीमत कंपनी ने एक्स-शोरूम 1.25 लाख रुपए रखी है।

Hop Oxo Electric : 25 पैसे में 1 किमी की चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक मात्र 999 में हो रही बुक, लुक और फीचर्स है Bajaj पल्‍सर से भी धांसू

बहुत सारे फीचर्स से है लैस

Hop Oxo Electric बाइक को अपने पोर्टेल स्मार्ट चार्जर से 16 एम्पियर पावर सॉकेट पर चार्ज किया जा सकता है। इसे 0 से 80% चार्ज करने में 4 घंटे से भी कम समय लगता है। यदि अन्‍य फीचर्स की बात करें तो बाइक में आपको कई एडवांस फीचर्स मिलते है। बाइक में 5 इंच की डिजिटल डिस्प्ले, इको, पावर और स्पोर्ट राइड मोड्स मिलते हैं। बाइक को 5 कलर ऑप्शन में कंपनी ने उपलब्‍ध कराया है। ये बाइक 4जी कनेक्टिविटी, मल्टी-मोड रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, स्पीड कंट्रोल, जियो-फेंसिंग और राइड स्टैटिस्टिक्स के साथ आ रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button