Skin Care Tips: ठंड में ड्राई स्किन को हमेशा के लिए कहे अलविदा, इस तरह सुपर सॉफ्ट बन जाएगी आपकी त्वचा

ठंड के मौसम में एक्जीमा, रैशेज और एलर्जी होना आम बात है। त्वचा में रूखेपन की समस्या का सामना ज्यादातर बुजुर्ग, मधुमेह और थायराइड से पीड़ित लोग करते हैं।
मेराकी स्किन क्लीनिक, गुरुग्राम की को-फाउंडर डॉ. स्नेहा घणावत ने एक इंटरव्यू में सर्दियों में रूखी त्वचा से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। अगर आप भी इन आदतों को अपनाएं तो त्वचा को मुलायम रख सकते हैं।
मॉइस्चराइजर
सर्दियों में त्वचा को कोमल बनाए रखने में मॉइस्चराइजर अहम भूमिका निभाते हैं। बॉडी लोशन के बजाय आपको सर्दियों में क्रीम का चुनाव करना चाहिए क्योंकि ये गाढ़े होते हैं और सर्दियों में त्वचा को शुष्क हवा से बचाते हैं। आप चाहें तो तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों में नहाने से पहले तेल लगाने से शरीर की नमी बरकरार रहती है और त्वचा मुलायम और हाइड्रेट रहती है। आप नारियल, एवोकैडो और तिल के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
लंबे समय तक गर्म पानी से नहाना
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से जहां एक तरफ लोगों को राहत मिलती है, वहीं दूसरी तरफ त्वचा में रूखापन भी आ जाता है। ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाना त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता है। दरअसल, गर्म पानी त्वचा में मौजूद तेल की परत को घोल देता है, जिससे त्वचा रूखी होने लगती है।

विटामिन डी
सर्दियां आते ही लोग बाहर निकलने से डरते हैं, जिससे कई बार शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। विटामिन डी त्वचा के लिए जरूरी है। इससे त्वचा मुलायम और उसकी चमक बनी रहती है।
दरारों को ढकें
चेहरे के अलावा पैरों, हाथों और होठों को पेट्रोलियम बेस्ड लिप बाम और मॉइश्चराइजर से ढक कर रखें। इससे ये शुष्क हवा के संपर्क में आने पर जल्दी नहीं फटेंगे।






