बड़ी खबरें

Betul Accident News: नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटी, दो युवकों की मौत, 50 मीटर दूर फिंकाई जीप

▪️ विजय सावरकर, मुलताई

Betul Accident News: भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो जीप अनियंत्रित होकर फोरलेन मार्ग से नीचे उतर कर पलट गई। दुर्घटना में जीप में सवार 2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार शाम 4 बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के शिवाजी नगर अंबेडकर वार्ड निवासी शरद पिता कन्हैयालाल पाटीदार 26 साल और श्रीराम आदिवासी 30 साल निवासी ग्राम मल्हारा पंखा स्कॉर्पियो जीप क्रमांक एमपी-48/बीसी-2677 में सवार होकर फोरलेन मार्ग से पांढुर्णा की ओर जा रहे थे। फोरलेन मार्ग पर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो जीप वीआईपी स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलटने के बाद मार्ग से लगभग 50 मीटर दूर खेत में जाकर सीधी हो गई।

Betul Accident News: नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटी, दो युवकों की मौत, 50 मीटर दूर फिंकाई जीप

दुर्घटना में स्कॉर्पियो जीप के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो में सवार शरद पाटीदार और श्रीराम आदिवासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। निजी एंबुलेंस के चालक लोकेश ने बताया घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो चालक शरद जीप के स्टेरिंग में फंसा हुआ था। दोनों के शव एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर आए।

Betul Accident News: नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटी, दो युवकों की मौत, 50 मीटर दूर फिंकाई जीप

बताया जाता है कि शरद ट्रक स्वामी है और वह स्वयं अपना ट्रक चलाता था। जबकि श्रीराम आदिवासी परिचालक का कार्य करता था। शरद और श्रीराम स्कॉर्पियो से किस कार्य से और कहां जा रहे थे इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button