टेक/ऑटोयूटिलिटी अपडेट

Jio New 395 Plan: अब मात्र 395 में 84 दिन बेरोकटोक करें बातें, इंटरनेट और OTT का भी ले सकेंगे मजा, देखें पूरी डिटेल

Jio New 395 Plan

Jio New 395 Plan: जियो 4G आने के बाद से इंटरनेट क्रांति जैसी आ गई है। हर कोई असीमित इंटरनेट और कॉलिंग का अनुभव कर रहा है। 3 महीने वाले प्लान की बात करें तो सभी कंपनी इसके लिए 500 रुपए से ज्यादा के प्लान ऑफर करती है।

अब जियो ने ऐसे उपभोक्ता जो इंटरनेट का कम उपयोग करते हैं और उन्हें कॉलिंग की ज्यादा जरूरत पड़ती है, उनके लिए स्पेशल प्लान लाया है। इस प्लान के अनुसार हमें मात्र 395 रुपए में 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी और इसमें असीमित बातों के साथ भरपूर इंटरनेट और एसएमएस सुविधा भी मिलेगी। आइए जानते हैं प्लान के बारे में पूरी जानकारी…

Jio 395 Rs Plan 

Reliance Jio के 395 रुपए वाले इस 84 दिन वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान (84 days validity prepaid plan) में आपको 6GB डेटा मिलता है। वैलिडिटी के मामले में ये प्लान अन्य के मुकाबले काफी सस्ता है। इसमें हाई स्पीड 6जीबी डेटा भी इस प्लान की खासियत है। इस प्लान का डेटा खत्म होने के बाद आपके इंटरनेट की स्पीड लिमिट घटकर 64kbps पर आ जाएगी।

हालांकि, डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ये प्लान नहीं है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान में 1000 SMS मिलते हैं। जियो के 395 रुपये के प्लान में यूजर्स को Jio के OTT का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें Jio TV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का एक्सेस मिलता है।

यहां मिलेगा प्लान

Jio के 395 रुपये के Plan को ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है। साथ ही यह प्लान MyJio ऐप पर भी मिल जाएगा। Jio 395 Plan कंपनी के Value पैक प्लान में से एक है।

719 रुपये भी आता है वाला प्लान

इस Prepaid Plan में 84 दिन की वैलिडिटी (84 days Validity) के साथ कुल 168GB Data ऑफर किया जा रहा है। यह डेटा रोज 2GB (2GB Data Every Day) के हिसाब से आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। इस ऑफिर में Jio-to-Jio अनलिमिटेड कॉलिंग है। डेली 100 फ्री SMS देने वाले इस प्लान में Jio apps का फ्री Subscription मिलता है। ये प्लान उन लोगों के लिए सही है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है।

666 रुपये में मिलता है 126GB डेटा

Jio के इस 84 days validity prepaid plan के तहत आपको रोज 1.5GB (1.5GB daily data) के हिसाब से कुल 126GB तक डेटा मिलता है। इस प्लान में unlimited Jio-to-Jio calling दी जा रही है। इसके साथ ही डेली 100 फ्री SMS ऑफर कर रहा है।ये प्लान डेटा और लंबी वैलिडिटी को देख रहे ग्राहकों के लिए अच्छा प्लान है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button