मध्यप्रदेश अपडेट

Betul Crime News : इंदौर में पढ़ाई कर रही हिड़ली की 24 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी; इधर छात्रा को मारी पेंसिल, गंभीर घायल

Betul Crime News : इंदौर में पढ़ाई कर रही हिड़ली की 24 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी; इधर छात्रा को मारी पेंसिल, गंभीर घायल

▪️ निखिल सोनी, आठनेर

Betul Crime News : बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इधर आठनेर नगर में एक छात्रा ने दूसरी छात्रा को पेंसिल मार दी। इससे उसके मुंह से खून आ गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हिड़ली में एक प्रतिष्ठित परिवार की 24 वर्षीय युवती ने अपने निवास पर ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह की है। युवती को फांसी पर लटकता देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया है।

आठनेर टीआई अजय सोनी ने बताया कि हिड़ली गांव की एक युवती घर में ही फांसी के फंदे पर लटक गई। पुलिस को 11 बजे के बाद सूचना मिली। मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। युवती ने किस लिए और क्यों जान दी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी और 2 महीने से अपने घर पर ही थी।

पेंसिल मार कर छात्रा को किया जख्मी

आठनेर के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में पढ़ने वाली पहली क्लास की छात्रा गौरी पिता राजा प्रजापति को शाला में पढ़ने वाली एक दूसरी छात्रा ने पेंसिल मुंह के अंदर मार दी। जिससे गौरी के मुंह में लगने से खून बहने लगा। स्कूल के चपरासी द्वारा बालिका को उसके घर पहुंचाया गया। परिजनों ने इसका विरोध किया तो परिजनों एवं स्कूल के चपरासी एवं शिक्षिका द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लायागया जहां प्राथमिक उपचार कर उसे बैतूल रेफर किया गया।

बीएमओ डॉ. अजय महोरे द्वारा बताया गया कि गले के डॉक्टर को बताना जरूरी है। इसलिए बैतूल रेफर किया जा रहा है। यहां गले का स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है। छात्रा को कोई परेशानी ना हो, इसलिए बैतूल रेफर करना पड़ रहा है। वैसे प्राथमिक उपचार हो चुका है। कोई परेशानी नहीं है।

लोकेश प्रजापति, राजू प्रजापति, राजा आदि परिजनों ने बताया कि बच्ची को किसने और क्यों पेंसिल मुंह में चुभाई यह समझ से परे हैं। बच्ची कहती है कि दूसरी छात्रा ने स्कूल में जब हम पढ़ रहे थे, तब पेंसिल चुभाई परंतु टीचर का कहना है कि छुट्टी हुई थी तब बच्चियों ने बाहर पेंसिल मुंह में चुभाई है। यह बात पालकों को हजम नहीं हो रही है क्योंकि रिसेस में कोई भी बच्चा पेन-पेंसिल लेकर नहीं घूमता। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटना भविष्य में किसी के साथ ना हो, शिक्षक-शिक्षिका छात्र-छात्राओं पर ध्यान देवें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button