देश/विदेश

VIDEO: बैतूल-भाेेपाल हाईवे पर भीषण हादसा, कार से भिड़ी बाइक के उड़े परखच्‍चे, एक युवक की मौके पर मौत, दो बैतूल रैफर

Betul-Bhopal Highway par accident

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर 

बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर आज दोपहर करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्‍हें सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र से बैतूल रैफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मगरडोह के पास बैतूल से इटारसी की ओर जा रही कार और सुखतवा से शाहपुर की ओर आ रही बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंंत इतनी जाेरदार थी कि बाइक के परखच्‍चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई।

घटना के संबंध में भौंरा चौकी के एसआई इरफान कुरैशी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बैतूल-भोपाल हाईवे पर मगरडोह के पास बाइक और कार में भिड़ंत हुई है। घटना में बाइक सवार जो कि सूखतावा की ओर से आ रहा था उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बैतूल की ओर से इटारसी तरफ जा रही कार में सवार दो लोग घटना में घायल हुए हैं। कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों को चोट आई है। उन्हें बैतूल रेफर किया गया है। अभी मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। कार सवार महाराष्‍ट्र के अकोला तरफ के बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

वीडियो में देखें किस तरह बाइक और कार के उड़े परखच्‍चे…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button