ब्रेकिंग न्यूजधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Betul News: हिवरा देवी मन्दिर की महाआरती में उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, धूमधाम से मनाई गई 9वीं वर्षगांठ

Betul News: हिवरा देवी मन्दिर की महाआरती की 9 वर्षगांठ पर उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

▪️ निखिल सोनी, आठनेर

ग्राम हिवरा देवी मन्दिर में 11 अक्टूबर को आयोजित हुईं महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 9वीं वर्षगांठ पर विशेष रूप से मां देवी मन्दिर में 1 हजार 1 सौ 11 दीपों को प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि कामना की गई। नव निर्मित भवन निर्माण के बाद मंदिर में पहली बार दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

1111 दीपों की बनाई दीपमाला

ग्राम हिवरा के देवी मंदिर में पहली बार अनुशासन के साथ महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। बड़े राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद थे। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर माता पूजन कर सुख-समृद्धि कामना की इस दौरान मंहत के द्वारा अभिषेक पूजन भी किया गया।

मंदिर की साज सज्जा आकर्षक केन्द्र बना

हिवरा देवी मन्दिर में 9वी महाआरती वर्षगांठ पर नव निर्मित मंदिर परिसर को लाईटिंग से सजाया गया था, जो आस्था का केंद्र बिंदु बनकर देखा गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button