बड़ी खबरेंदेश/विदेशयूथ अपडेट

Multibagger Share: शेयर हो तो ऐसा, इस सरकारी कंपनी ने दिया 100 गुना से ज्‍यादा रिटर्न, 1 लाख को बना डाला 1 करोड़

ioc share price target 2022: Multibagger Share: इस सरकारी कंपनी ने दिया 100 गुना से ज्‍यादा रिटर्न

IOCL Multibagger Share: स्टॉक मार्केट (stock market) में निवेश से तगड़ा पैसे बनाने का एक मंत्र है धैर्य रखना। अगर किसी अच्छी कंपनी में पैसे लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दिए जाएं तो शानदार मुनाफा कमा सकते हैं। शेयर बाजार की सटीक भव‍िष्‍यवाणी (accurate prediction of stock market) करना आसान नहीं होता। लेक‍िन यदि आपका डिसीजन बिल्‍कुल सही रहा तो आपको रातोंरात धनवान (overnight rich) बना सकता है, वहीं यदि अपका प्रेडिक्शन गलत निकला तो हो सकता है आपको भारी नुकसान उठाना पड़ें। नुकसान कम से कम हो और अधिक फायदा बना रहे इसके लिए जरूरी है क‍ि क‍िसी भी तरह के न‍िवेश से पहले आप एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर ले लें। आज हम आपको सरकारी कंपनी के एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं ज‍िसने अपने न‍िवेशकों को बंपर र‍िटर्न द‍िया है।

लंबी अवधि का निवेश कर बन गए कराेड़पति

शेयर बाजार (Share Market) में आपके पेशेंस की सबसे ज्‍यादा जरूरत होती है। एक नहीं ऐसे कई शेयर हैं, ज‍िन्‍होंने शॉर्ट टर्म में तो नहीं लेक‍िन लॉन्‍ग टर्म में न‍िवेशकों को जबरदस्‍त र‍िटर्न द‍िया है। यदि सही कंपनी पंसद की है और उसमें आपने निवेश किया है तो लंबी अवधि के निवेश में आपको मालामाल होने से कोई नहीं रोक सकता। यदि किसी व्‍यक्ति ने इस कंपनी में लंबी अवधि के लिए पूंजी का निवेश किया होता तो वे आज करोड़पति हो जाते। 

Nearly 15,000% return in 15 years! Analysts see up to 50% upside in this multibagger stock - BusinessToday

चार बार बोनस शेयर भी दे चुकी कंपनी

हम जिस सरकारी कंपनी की बात कर रहे है, उसका नाम है इंड‍ियन ऑयल कार्पोरेशन ल‍िम‍िटेड (IOCL) का। यह कंपनी एक तो सरकारी है, उसके बाद ऑयल सेक्‍टर में इसका अपना दबदबा बना हुआ है। इस कंपनी ने ग्रोथ और बोनस के जरिये निवेशकों की लाखों की रकम को करोड़ों में पहुंचा द‍िया है। आईओसीएल की तरफ से पिछले 20 साल में पोजीशनल निवेशकों को चार बार बोनस शेयर क्रेडिट इश्‍यू किया गया। यही कारण है क‍ि इसमें पोजीशन लेने वाले निवेशकों की एक लाख की पूंजी 100 गुना से भी ज्‍यादा बढ़कर एक करोड़ के पार पहुंच गई है।

2022 में भी दिया बोनस शेयर

क्‍या आप जानते है यदि 20 साल पहले इंड‍ियन ऑयल कार्पोरेशन ल‍िम‍िटेड (IOCL) कंपनी में निवेश किया होता तो आपकी पूंजी लगभग 100 गुना से अधिक बढ़ जाती। प‍िछले 20 साल के दौरान की बात करें तो कंपनी ने साल 2009, 2016, 2018 और 2022 में निवशकों को बोनस शेयर दिया था। पहली बार अक्टूबर 2009 में एक शेयर पर एक शेयर बोनस द‍िया गया। इसके बाद 2016 में भी फिर से 1 शेयर पर एक शेयर बोनस द‍िया गया। 2018 में कंपनी ने इसी (को दोहराया और एक पर एक शेयर बोनस द‍िया। जून 2022 में कंपनी ने न‍िवेशकों को दो शेयर पर एक शेयर बोनस दिया है।

Multibagger Stock, Yasho Industries Climbs 1750% in 4 Years from $100 to $1850 - Equitypandit

कैसे बने 1 करोड़ से ज्‍यादा

यद‍ि क‍िसी न‍िवेशक ने 21 साल पहले इंड‍ियन ऑयल कार्पोरेशन ल‍िम‍िटेड (IOCL) में एक लाख रुपये न‍िवेश क‍िया होगा तो उसे उस समय 7 रुपये के हिसाब से 14,285 शेयर मिले होंगे. साल 2009 में बोनस शेयर इश्‍यू होने के बाद शेयर की संख्या बढ़कर दोगुनी यानी 28,570 हो गई। इसी तरह 2016 में भी बोनस शेयर का ऐलान हुआ और शेयर की संख्या बढ़ाकर 57,140 हो गई।

साल 2018 में बोनस शेयर म‍िलने से शेयर की संख्‍या एक लाख के पार 1,14,280 हो गई। अब जब 2022 में दो पर एक बोनस शेयर म‍िला तो यह सख्‍ंया 1,71,420 हो गई है. 28 स‍ितंबर (बुधवार) को बंद हुए कारोबारी सत्र में यह शेयर 65.85 पर बंद हुआ है। इस ह‍िसाब से आज की तारीख में 1,71,420 शेयर की वैल्‍यू 11,288,007 रुपये (1.12 करोड़) हुई। यानी 2002 में शेयर में एक लाख रुपये न‍िवेश करने वाले का पैसा आज बढ़कर 1.12 करोड़ रुपये हो गया।

Multibagger stock fixes record date for dividend purpose | FlipItMoney

मालामाल करेगी ये स्‍ट्रेटेजी, नुकसान से बचे रहेंगे, आज से ही करें फॉलो

शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट का माहौल है और निवेशकों की बिकवाली जारी है। ऐसे में आपको भी अपने निवेश की रणनीति बदलनी चाहिए और जोखिम के इस समय को टालकर बेहतर रिटर्न और वित्‍तीय मजबूती की ओर बढ़ना चाहिए।

दरअसल, पैसे निवेश करने और उस पर मिलने वाले रिटर्न की गणना के साथ हमें इस बात का भी ध्‍यान रखना चाहिए कि निवेश किए पैसे की निकासी कब संभव होगी। इसके लिए आपको अपना निवेश तीन अलग-अलग हिस्‍सों में बांटना चाहिए। इसमें तत्‍काल जरूरत के लिए फंड बनाने के साथ लंबी अवधि में ज्‍यादा रिटर्न पर भी निगाह रखने की जरूरत है।

पैसे की तत्काल जरूरत पूरी करेगा लिक्विड फंड

निवेश सलाहकार बलवंत जैन का कहना है कि वित्तीय संकट बढ़ने की आशंका को देखते हुए लिक्विड फंड में निवेश बेहतर विकल्प हो सकता है। म्यूचुअल फंड के इस सेग्मेंट में पैसों की तत्काल ज़रूरत पड़ने पर धन निकासी की जा सकती है। बचत खाते पर जहां 2 से 3% का ब्याज मिलता है, वहीं लिक्विड फंड आपको 6% तक ब्याज दिलाते हैं। इस फंड की लॉकइन अवधि 7 दिन है, जिसके बाद आपको एकमुश्‍त 50 हजार रुपये तक निकालने की सुविधा मिलती है।

multibagger stocks today, Multibagger stock: பணம்..பணம்..பணம்.. எல்லாமே பணம்தான்.. பணமழை பொழிந்த பங்கு இதுதாங்க!! - zen technologies ltd become multibagger stock as of 20 september 2022 - Samayam Tamil

लंबे लक्ष्य के लिए है इक्विटी म्यूचुअल फंड

अगर आपका निवेश लक्ष्य 5 साल या उससे ज्यादा अवधि का हो तो म्यूचुअल फंड के जरिये इक्विटी में पैसे लगाना बेहतर विकल्प होगा। मसलन, बच्चों की पढ़ाई, शादी या रिटायरमेंट प्लान कर रहे हैं तो आपको इस विकल्प का फायदा उठाना चाहिए। वैसे तो अभी इक्विटी बाजार में गिरावट है, लेकिन लंबी अवधि में यह हर साल 12 से 13% तक लाभ देता है।

निश्चित रिटर्न के लिए एफडी सहित कई विकल्प

अगर आप निश्चित रिटर्न के विकल्पों में ही पैसे लगाना चाहते हैं तो एफडी, पीपीएफ, एनएससी और पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम सहित तमाम विकल्‍पों में निवेश कर सकते हैं। इस समय बैंक एफडी पर दरें भी बढ़ा रहे हैं। अगर आप 5 साल या उससे ज्‍यादा अवधि वाली एफडी में पैसे लगाते हैं तो आपको सालना 6 फीसदी तक रिटर्न के साथ टैक्‍स छूट भी मिलेगी। एनबीएफसी के एफडी में भी निवेश कर सकते हैं जहाँ 8% से ज्यादा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि बाजार में जारी गिरावट के इस माहौल में आपको सीधे शेयरों में पैसे लगाने से बचना चाहिए। आपके लिए बाजार नया है तो ज्‍यादा जोखिम उठाने के बजाए म्‍यूचुअल फंड के जरिये निवेश करना चाहिए।

News Source: Zeenews, News18

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button