देश/विदेश

Dance Viral Video : नाचते-नाचते अचानक धरती में समा गईं 7 महिलाएं, हैरत में डाल देगा यह वीडियो

Dance Viral Video : नाचते-नाचते अचानक धरती में समा गईं 7 महिलाएं| 7 women were buried in the ground | betulupdate

Dance Viral Video :  इंटरनेट पर ना जानें कितने वीडियो वायरल (Viral Video) होते है। कोई वीडियो बहुत फनी होते है तो कोई बेहद हैरान कर देने वाले। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को हम आपके लिए लेकर आए है। जिसमें कुछ महिलाएं नाचते-नाचते धरती में समा जाती है। ये वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है कि अचानक ऐसा कैसे हो सकता है।

घटना कुछ इस प्रकार है कि जन्मदिन के मौके पर कुछ महिलाएं पार्टी कर रहीं थीं। इनमे से महिलाओं का एक समूह साथ में डांस कर रहा था। अचानक ही इस समूह की सभी महिलाएं अचानक ही धरती के अंदर समा गईं (Women suddenly got buried inside the earth)। असल में ये सभी महिलाएं फर्श पर बने एक गड्ढे में गिर गई थीं। महिलाओं के गिरने के बाद काफी लोग चीखने चिल्लाने लगे। बाद में इन सभी महिलाओं को गड्ढे से बहार निकाला गया। इस वीडियो में क्या कुछ हुआ। वह आप इस वीडियो में देख सकते हैं। यहां देखें हैरान कर देने वाला वीडियो…

जन्मदिन की पार्टी का चल रहा था जश्न

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट ने इस खबर को प्रकाशित करते हुए लिखा है कि “जन्‍मदिन की पार्टी ब्राजील के अलागोइनहास शहर में चल रही थी।” CEN से बात करते हुए एपिलेटर गैब्रिएला कारवाल्‍हो ने कहा है कि “हम लोग सिंकहोल के ऊपर खड़े होकर पुर्तगाली सॉन्‍ग ‘Tem Cabaré Essa Noite’ पर डांस कर रहे थे, अचानक ही हम गड्ढे में गिर पड़े।”

गैब्रिएला कारवाल्‍हो आगे बताती हैं की “उनके दोस्त, उनकी दादी की जन्‍मदिन की पार्टी के लिए इकट्ठे हुए थे। उन्होंने बताया कि गड्ढे में गिरने पर किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद सिंकहोल की मरम्‍मत करने के लिए मजदूरों को बुलाया गया ताकि अगली बार इस तरह का हादसा न हो।”

News Source:tazasamachar

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button