बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

bhopal-nagpur NH : बारिश में क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाईवे की एनएचआई ने शुरू कराई मरम्मत, न्यायालय की रोक से 3 डिवीजन में बंद है निर्माण कार्य

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले में जुलाई माह तक 33 इंच से अधिक बारिश होने के कारण नेशनल हाइवे 69 (bhopal-nagpur NH) जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। सड़कों पर गड्ढे होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे पर टाइगर कारीडोर (tiger corridor) के कारण न्यायालय ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए निर्माण पर रोक लगा दी है। ऐसी दशा में एनएचआई (NHAI) ने हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी लांग जियांग जितेंद्र सिंह एंड कम्पनी को मौजूदा सड़क की मरम्मत करने के आदेश दिए हैं। कंपनी के द्वारा बारिश कम होते ही मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

एनएचआई से मिली जानकारी के अनुसार ठेका कम्पनी को रात-दिन सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। शाहपुर में माचना नदी के पुल पर 7 घण्टे बाढ़ होने से कई जगह से पुल की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। रविवार को बाढ़ उतरते ही ठेका कम्पनी से मरम्मत का कार्य कराया गया ताकि आवागमन सुविधाजनक हो सके। बरेठा घाट में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह से धंसक रहे हाइवे की मरम्मत का कार्य पिछले सप्ताह ठेका कंपनी के द्वारा किया गया था।

रोलर चलाकर बिछा रहे हैं डामर

इसके बाद सड़क में गड्ढे हो जाने के कारण दोबारा से सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मुरम के स्थान पर अब ठेका कंपनी द्वारा गड्ढों में डामर बिछाया जा रहा है और उस पर रोलर चलाया जा रहा है जिससे दोबारा गड्ढे न हो पाएं। एनएचएआई के रीजनल आफिसर श्री जायसवाल के निर्देशन में हाइवे बनाने वाली कंपनी के द्वारा अतिरिक्त कार्य के रूप में सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। बैतूल से नर्मदापुरम के बीच चार टीमों को मरम्मत के कार्य में जुटाया गया है जो रात और दिन सड़क की खस्ताहालत को दुरूस्त करने में जुटी हुई हैं। देखे वीडियो…

हाईवे का निर्माण जल्द करने की मांग

इस हाइवे पर टाइगर कारीडोर बरेठा घाट होशंगाबाद डिवीजन, भौंरा डिवीजन के साथ ही सुखतवा, माचना पुल की मरम्मत की जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने एनएचएआई से मांग की है कि हाइवे का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि सुगमता से आवाजाही हो सके। वर्तमान में बारिश के कारण घंटों तक हाइवे बंद हो जाता है जिससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें… Alert : भारी बारिश से बरेठा घाट में धंसक रहा हाईवे, सफ़र करते समय सावधानी बरतना जरुरी, विशेष अनुमति मिलने पर शुरू हुई मरम्मत

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button