बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

Google Offer: गूगल इन यूजर्स के अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर कर रहा 201 रुपये, जानिए आप भी कैसे कर सकते हैं हासिल

Google Pay 201 Cashback Offer: गूगल अपने यूजर्स के लिए नए नए ऑफर्स लेकर आता रहता है. हम आज आपको गूगल के एक ऐसे ही ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं कि गूगल कैसे अपने यूजर्स को 201 रुपये का कैशबैक दे रहे है. इस ऑफर के लिए आपको अलग से कुछ नहीं करना है.

यह ऑफर गूगल पे पर मिल रहा है. अगर आप Google Pay यूजर हैं तो आपको भी 201 रुपये का कैशबैक मिल सकता है. इसके लिए बस आपको अपना रेफरल कोड किसी ऐसे यूजर के साथ शेयर करना है जो पहली बार गूगल पे का इस्तेमाल करे. मतलब नए यूजर के साथ.

अब आपके द्वारा शेयर किए गए लिंक से वह अपने फोन में गूगल पे डाउनलोड करेगा और फिर अपना बैंक अकाउंट गूगल पे के साथ लिंक करेगा. अकाउंट से लिंक करने के बाद जब नया यूजर पहली बार किसी को कम से कम एक रुपया भेजेगा तो आपको 201 रुपये का कैशबैक आपके बैंक अकाउंट में मिलेगा वहीं नए यूजर को भी 21 रुपये का कैशबैक मिलेगा.

यह भी पढ़ें… Technology: हीरो डेस्टिनी 125 XTEC लांच, इसमें हैं फ्रंट USB चार्जर, कॉल और SMS अलर्ट के साथ सीट बैकरेस्ट जैसे फीचर्स; इतनी है कीमत

गूगल पे दोनों यूजर्स के ही पैसे सीधे अकाउंट में ट्रांसफर करेगा. यूजर पूरे एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 9000 रुपये तक का कैशबैक देता है. मतलब अगर आप एक फाइनेंशियल ईयर में 45 से ज्यादा लोगों के साथ अपना रेफरल लिंक शेयर करेंगे तो आपको अधिकतम 9000 रुपये ही आएंगे.

यह भी पढ़ें… Splendor Plus X Tech : बैतूल में भी लॉन्च हुई हीरो मोटरकार्प की स्पलेण्डर प्लस एक्स टेक, कार जैसे फीचर बाइक में

Google ने अपने डिजिटल पेमेंट ऐप GPay में एक नई लेंगुएज को जोड़ा है. UPI आधारित GPay में अब Hinglish को जोड़ा गया है. इसको लेकर पहले कंपनी ने भारत इवेंट में घोषणा की थी. अब फाइनली इसको जारी कर दिया गया है. Hinglish भाषा सपोर्ट के साथ Google Pay में अब 10 भाषाओं का सपोर्ट हो गया है. इसमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं. अगर आप भी इनमें से किसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.

News & Image Source :  https://zeenews.india.com/hindi/technology/google-pay-201-rupees-offer-cashback-offer-for-these-user-know-here-how-you-get-it-gpay-cashback-offer-india/1210158

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button