बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

suicide : रिटायर रेलकर्मी ने खेत पर खाया जहर, परिजन इलाज के लिए लाए अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

• विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम जौलखेड़ा में एक बुजुर्ग किसान और रिटायर रेलकर्मी ने खेत पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम जौलखेड़ा निवासी किसान चेतराम परिहार (58 साल) ने शुक्रवार सुबह 10 बजे खेत पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उसके बाद चेतराम को उल्टी होने लगी। यह देख चेतराम की पत्नी वंदना ने मोबाइल पर कॉल कर भतीजे राजेंद्र को सूचना दी। उसे खेत पर बुलाया।

यह भी पढ़ें… suicide attempt : नौकरी वाली लड़की से इसी साल कराएं शादी, नहीं तो मर जाऊंगा… कहते हुए युवक ने खा ली सल्फास की गोलियां

इस पर राजेंद्र, चेतराम के पुत्र रवि को लेकर खेत पहुंचा। वे इलाज के लिए चेतराम को बाइक से सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने चेतराम को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र परिहार की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

यह भी पढ़ें… Suicide : वीडियो में परिजनों से बोला- मैं सुसाइड कर रहा हूं… और जाकर कूद गया ट्रेन के सामने, सुबह मिला शव

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button