बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

warrant : पेशी पर नहीं हो रहा था हाजिर, कोर्ट के आदेश पर राशि भी नहीं की अदा, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, पुलिस ने किया पेश


• राजेंद्र गोहे, बीजादेही
बैतूल जिले के शाहपुर अनुभाग के अंतर्गत आने वाले थाना बीजादेही में गिरफ्तारी वारंट जारी कर एक युवक को न्यायालय में पेश किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चिरोटिया थाना बीजादेही निवासी कैलाश पिता राजू को भरण पोषण संबंधित धारा 125 (3) में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था जिस पर बीजादेही पुलिस द्वारा आज न्यायालय पेश किया गया।

कैलाश द्वारा पहली पत्नी जीवित रहते हुए दूसरी शादी की गई थी। जिस पर पहली पत्नी द्वारा बैतूल न्यायालय में भरण पोषण से संबंधित धारा 125 (3) के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इस मामले में कैलाश पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहा था तथा न्यायालय के आदेश अनुसार आवेदिका को 184000 रुपए की राशि भी अदा नहीं की जा रही थी। जिस पर न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसके परिपालन में बीजादेही पुलिस के द्वारा कैलाश को आज बैतूल न्यायालय में पेश किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button