suicide : पति की मौत से महिला रहती थी परेशान, आखिर खुद भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बैतूल। बैतूल शहर के दुर्गा वार्ड स्थित मुर्गी चौक इलाके में गुरुवार सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति की मौत के बाद से ही परेशान थी। सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मुर्गी चौक निवासी सीमा पत्नी राजेश कोलेकर (45) ने आज सुबह अपने ही घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि महिला के पति की मौत 3 साल पहले हो गई थी। तब से महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
Suicide : पत्नी चाह रही थी फ्रीज खरीदना, नहीं खरीद पाया पति, तो महिला ने फांसी पर झूलकर कर दे दी जान
आज सुबह 10 बजे उसने फांसी लगा ली। जिसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार वह बार-बार आत्महत्या करने की बात करती थी।
young man hanged : युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, खेत में पेड़ पर लटका मिला शव



