बड़ी खबरेंधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर विधायक निलय डागा करेंगे अनुष्ठान, नगर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में होंगे शामिल

बैतूल। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जहां भव्य तैयारियां की जा रही है। वहीं हनुमान जन्मोत्सव पर जिले सहित क्षेत्र की खुशहाली और अमन-चैन के लिए बैतूल कांग्रेस विधायक निलय डागा भी धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। नगर में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा में अनेक जगह शामिल होंगे एवं मन्नत मांगेंगे।

लमटी में करेंगे धार्मिक अनुष्ठान

16 अप्रैल को हनुमान हनुमान जन्मोत्सव के दिन प्रात: 6.30 बजे विधायक निलय डागा पत्नी श्रीमती दीपाली डागा के साथ सिद्ध हनुमान मंदिर लमटी आमढाना पहुंचेंगे और यहां पर धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। इसके उपरांत प्रात: 9 बजे डागा दंपती हनुमान डोल पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके उपरांत सेहरा जाएंगे और यहां भी हनुमान मंदिर में मत्था टेककर हनुमान जी का आशीर्वाद लेंंगे।

इन शोभायत्राओं में होंगे शामिल

तत्पश्चात रामनगर की शोभायात्रा, लोहिया वार्ड की शोभायात्रा, टेन्ट एसोसिएशन की शोभायात्रा, सोनाहिल कालोनी प्राण प्रतिष्ठा, बिजासनी मंदिर भंडारे, शोभायात्रा में पुष्पवर्षा कर मेहंदीपुर बालाजी हनुमान जी की शोभायात्रा का शुभारंभ अवसर में गांधी चौक पर शामिल होकर स्वागत करेंगे। हनुमान जयंती के दिन शाम 6.30 बजे विधायक निलय डागा सिद्ध मरही माता मंदिर बसोड़ी मोहल्ला टिकारी में पहुंचेंगे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button