बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : शाहपुर और मुलताई क्षेत्र में दो हादसे, चार लोग हुए घायल, एक गंभीर

शाहपुर अस्पताल में घायलों से जानकारी प्राप्त करते हुए पुलिसकर्मी।
  • विजय सावरकर, मुलताई/नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के मुलताई और शाहपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर में 2 सड़क हादसे हो गए। जिनमें 4 लोग घायल हो गए। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलताई क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर आरटीओ चेक पोस्ट के आगे ढाबे के सामने फोरलेन मार्ग पार कर रहा युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस के ईएमटी दिलीप मालवीय और पायलट संतोष जौंजारे ने बताया कि सोमवार दोपहर में नेशनल हाईवे पर आरटीओ चेक पोस्ट के आगे स्थित कान्हा ढाबा के सामने एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी।

    सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस में सवार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल युवक ने अपना नाम गणेश पिता फत्तू बारव्हे निवासी बैतूल बताया। गणेश, हाईवे पर स्थित कान्हा ढाबा पर कार्य करता है। दोपहर में वह फोरलेन मार्ग पार कर रहा था। इसी दौरान मुलताई की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। ईएमटी श्री मालवीय ने बताया गणेश के दोनों पैर और सिर में चोट होने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    इधर शाहपुर क्षेत्र में आज शाम को करीब 6 बजे धपाड़ा जोड़ पर दो मोटर साइकिलों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें 3 लोग घायल हो गए। घायलों में मनोहर नामदेव (59), विजय नामदेव (40), कमल नामदेव (53) शामिल हैं। वे इटारसी में अपने रिश्तेदार के रसोई कार्यक्रम में शामिल होकर घोड़ाडोंगरी लौट रहे थे।

    इसी बीच धपाड़ा जोड़ के पास आमने-सामने मोटर साइकिलों की टक्कर हो गई। दूसरी मोटर साइकिल का चालक गोलू उइके टैटर गांव से गुरगुंदा जा रहा था। डायल हंड्रेड के आरक्षक विवेक यादव एवं पायलट बद्री पाल के द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है। जिनका वहां उपचार चल रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button