बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Rescue : डायल 100 के पायलट ने जान हथेली पर रख कर बचाई कुएं में गिरे मोर की जान


• विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कुएं में राष्ट्रीय पक्षी मोर पिछले 2-3 दिनों से गिरा हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर डायल 100 के पायलट ने जान हथेली पर रखकर कुएं में उतरकर उसकी जान बचाई।

मुलताई की डायल 100 को सचिन पिता चंद्रभान बर्डे निवासी सांडिया से सूचना मिली थी कि उनके खेत के कुएं में दो-तीन दिन से एक मोर गिरा हुआ है। इस पर मौके के लिए रवाना हुए और बडी मशक्कत के बाद डायल हड्रेड पायलट पंकज डहारे द्वारा कुएं में उतर कर राष्ट्रीय पक्षी मोर को किसी तरह नियंत्रित किया और रस्सी से बांधा।

वहीं आरक्षक संजय ने सुरक्षित तरीके से ऊपर खींचा। इस तरह इन दोनों के प्रयासों से मोर की जान बच सकी। मोर को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे वन विभाग मुलताई के कर्मचारियों को सौंपा गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button