बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
FIR : मासोद में साइकिल दुकान से बेचा जा रहा था पेट्रोल, पुलिस ने किया जब्त, मामला दर्ज

प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम मासोद में एक साइकिल की दुकान पर दुकान संचालक द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल बेचे जाने का गोरखधंधा किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान में दबिश देकर बेचने के लिए संग्रहित कर रखा पेट्रोल जप्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मासोद में रोशन पिता गेंदलाल साहू की साइकिल की दुकान है। रोशन दुकान पर पेट्रोल रखकर अवैध रूप से पेट्रोल बेचने का व्यवसाय कर रहा था। सूचना मिलने पर मंगलवार रात में मासोद पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वीएस ठाकुर ने रोशन साहू की दुकान पर दबिश दी।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने दुकान पर बेचने के लिए संग्रहित कर रखा 5 लीटर पेट्रोल सहित अन्य सामान जप्त किया। पुलिस ने आरोपी रोशन साहू के खिलाफ धारा 285 और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत केस दर्ज किया है।



