बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पहले खेली होली, इसके बाद युवक पहुंचा घर, कुछ नहीं मिला तो डीएपी खाद खाकर जान देने की कोशिश

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक में एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। किसी तनाव के चलते युवक इतना अधिक परेशान था कि उसने कुछ देर पहले तक गांव में होली खेली। इसके बाद घर पहुंचा। यहां उसे कुछ नहीं मिला तो उसने अपनी जान लेने डीएपी खाद ही खा ली। परिजनों ने उसकी हालत देखी तो उसे इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल लाए।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक धपाड़ा पंचायत के अंतर्गत ग्राम रानापुरा में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक संतराम पिता सरवन कांवरे (20) ने आज दिन में पहले गांव में होली खेली। इसके बाद वह जब घर जब वापस आया तो घर में रखी डीएपी खाद खा ली।

    परिजनों ने जब उसकी हालत देखी तो वे उसे इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल लाए हैं। इलाज के दौरान संतराम ने बताया कि वह किसी बात को लेकर टेंशन में था। इसके अलावा कुछ पारिवारिक विवाद भी हैं। इसके चलते मैंने घर में रखी डीएपी खाद खा ली। परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाए हैं। जहां उसका उपचार जारी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button