बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

चालानी कार्यवाही में जुटी पुलिस, आवारा तत्वों व मनचलों पर भी गिराई जा रही गाज

  • निलेश साहू, झल्लार
    पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलानी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे से ग्राम झल्लार में क्रासिंग पर वाहन चेकिंग की गई।

    वाहन चेकिंग के दौरान सभी दोपहिया व चार पहिया वाहनों के पेपर चेक किये गए। चेकिंग के दौरान जिन गाड़ियों में पेपर संबंधी त्रुटि पाई गई, या जो चालक हेलमेट नहीं पहने थे, उन पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालानी कार्यवाही की गई।

    यातायात प्रभारी एएसआई कैलाश मिश्रा ने बताया कि अभी चालानी कार्यवाही चल रही है। कार्रवाई के दौरान यातायात के नियमों से आम जनता को जागरूक व अवगत कराया जा रहा है। स्कूली छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से झल्लार मेन रोड पर स्थित हाई स्कूल झल्लार के पास यातायात पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन तेज रफ्तार से चलाने वाले बाइक सवार एवं मनचलों पर भी कार्रवाई की गई है।

    इसके साथ ही हिदायत दी है कि स्कूल लगने व छूटने के समय स्कूलों के पास बिना वजह खड़े ना रहे। इस चालानी कार्यवाही में यातायात एएसआई कैलाश मिश्रा, विनय चौरे, अभिषेक वाडीवा, लोकेश सरयाम, विक्रांत बादशाह मौजूद रहे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button