बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
रानीपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान
बैतूल के रानीपुर क्षेत्र में शुक्रवार शाम को बदले मौसम का जमकर कहर बरपा। शाम को अचानक मौसम में आए बदलाव से रानीपुर सहित आसपास के अंचलों में जोरदार बारिश हुई। इसके साथ ही कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। जिससे गेहूं, बटना, चना सरसों, तुअर की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

ग्राम पंचायत रतनपुर के पोलजी कुमरे ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद जोरदार गरज-चमक के साथ ओलों की बारिश हुई। जिससे खेत में खड़ी फसल को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने शीघ्र ही सर्वे कराकर फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग प्रशासन से की है।
उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से जिले में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश भी हो रही है। इधर जिला मुख्यालय पर भी शुक्रवार दोपहर से मौसम में खासा बदलाव आया है। शाम को बादल भी गरजे। इसके अलावा भी कई क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश लगभग रोज ही हो रही है।



