बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस में बुधवार की 8.30 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से एक जनरल बोगी में आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। तत्काल ट्रेन को चेन पुल कर बैतूल स्टेशन से कुछ पहले रुकवाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे बैतूल स्टेशन तक लाया गया। यहां फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस की पीछे से तीसरे नम्बर की बोगी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। संभावना जताई जा रही है कि किसी यात्री के द्वारा जलती हुई बीड़ी इलेक्ट्रिक बॉक्स में डाल देने से हुए शार्ट सर्किट से आग लगी है।
आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ट्रेन को बैतूल में अंडर ब्रिज के पास रोका गया। यहाँ ट्रेन रुकते ही यात्री कोच से कूद पड़े और पैदल बैतूल स्टेशन पहुंचे। इधर ट्रेन को धीरे-धीरे बैतूल स्टेशन तक लाया गया।
यहाँ फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। करीब आधा घण्टे तक ट्रेन रुकने और आग बुझाने के बाद ट्रेन को बैतूल से रवाना कर दिया गया। इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।



