बड़ी उपलब्धि: आठनेर की बेटी शीतल बनी इसरो में वैज्ञानिक

बैतूल जिले के आठनेर नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा शीतल ISRO बेंगलुरु में वैज्ञानिक बन गई हैं। नगर के लखनलाल लहरपुरे की बिटिया और बंशीलाल लहरपुरे की पोती शीतल की इस उपलब्धि से ना केवल परिवार बल्कि पूरा आठनेर नगर और जिला भी गौरवांवित हुआ है।
शीतल की प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल तक की शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आठनेर में हिंदी माध्यम से हुई। इसके बाद गत वर्ष भारत सरकार के उपक्रम ईसीआईएल (ECIL) में टेक्निकल ऑफीसर (technical officer) के पद पर कार्यरत रहते हुए भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (ISRO) बेंगलुरु में वैज्ञानिक अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स) के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने का गौरव शीतल ने हासिल किया है।
बैतूल की क्रिंणा की बड़ी उपलब्धि: करण जौहर की फिल्म गहराइयां का संगीत किया रिकॉर्ड
शीतल की इस उपलब्धि से आठनेर का पूरे देश में गौरव बढ़ा है। यह सरस्वती विद्यालय के लिए भी गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि है। शीतल के चयन व नियुक्ति पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिवार आठनेर एवं संचालन समिति, योग मित्र मंडल आठनेर के समस्त संचालकों, प्रादेशिक मार्गदर्शक सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश भोपाल, विद्या भारती मध्य प्रांत के सभी संचालकों ने शीतल एवं उनके माता-पिता तथा पूरे परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की है।



