बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जयंती पर शिवाजीमय हुआ बैतूल, विभिन्न संगठनों ने किए भव्य आयोजन

◾ उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
राष्ट्र नायक शिवाजी राजे भोसले की जयंती पर बैतूल शहर में शनिवार को क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रात: शिवाजी चौक पर शिवाजी की प्रतिमा पर सर्वप्रथम माल्यार्पण कर शोभा यात्रा का आरंभ किया गया। शोभायात्रा में अश्व और बग्गी पर शिवाजी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही पारंपरिक परिवेश में सजी समाज की महिलाओं के हाथों में केसरी ध्वज की पताकाएं शोभा यात्रा को सुशोभित कर रही थीं।
शोभा यात्रा शिवाजी चौक होते हुए शनि मंदिर चौक गंज और वहां से रेलवे स्टेशन रोड होते हुए राधाकृष्ण धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्चात राधाकृष्ण धर्मशाला में मंचीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर आदित्य शुक्ला जिलाध्यक्ष भाजपा बैतूल उपस्थित रहे। अध्यक्षता समाज के जिला संयोजक नागोराव जगताप और जिला अध्यक्ष गजेंद्र खलतकर ने की। समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें समाज के बच्चों ने नृत्य और गायन की अद्भुत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली समाज की प्रतिभाओं का पदाधिकारियों व अतिथियों के द्वारा सम्मान किया गया। मंच का संचालन योगेश्वर राव गायकवाड़ द्वारा किया गया। अंत में संदेश खलतकर ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समाज के सुरेश गायकवाड़, वि_ल वाघमोड़े, श्रीधरराव कलसुले, अशोक जेधे, विनायक राव गायकवाड़, अशोक वाघमोड़े, अरविंद जाचक, विजय जगताप, निलू कलसुले, नरेश शिर्के, राजेश्वर गायकवाड़, सुनील जेधे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के विक्की शिंदे, सौरभ जाचक, आकाश शिंदे, मयंक तावरे, संतोष शिंदे, यशवंत जेधे, विपिन भगत, वैभव काले, बाबू कदम, अश्विन आवठे, अशोक देवकाते, अमोल काले, संजय खामट, शुभम पटोले, उमेश अविनाश पाटील,श्रीमती हेमा गायकवाड़,श्रीमती जया दाभाड़े, कामिनी शिन्दे, दीपा जाधव,श्रीमती हेमलता जगताप, सारिका देवकर, श्रीमती उषा पाटोले, श्रीमती ज्योति तावरे आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

कुन्बी समाज ने बैतूल शहर में निकाली भव्य यात्रा

क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज संगठन बैतूल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जिनमें कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में भव्य विशाल जुलूस यात्रा निकाली गई। शिवाजी चौक पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं कार्यकर्ता मुन्ना मानकर, हेमंत वागद्रे, राजेश गावंडे, राहुल वडुकले, विजय धोटे, रघुनाथ लोखंडे, नरेंद्र पंड़ाग्रे, सुनील महाले, निलेश काले, उमेश दरवाई और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर इस कार्यक्रम को नाच-गाने एवं अश्व रैली, बाईक रैली के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डीडी उइके, मुलताई विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, मुलताई के पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे थे।
दीपों की रोशनी से जगमग हुई शिवाजी महाराज की प्रतिमा

पिछड़ा वर्ग समाज सेवा संगठन जिला बैतूल एवं महिला युवा वाहिनी के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की 392 वी जयंती शिवाजी चौक पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अतिथि बीआर खंडागरे, कविता मालवीय, समाजसेवी रवि माकोड़े, बीआर कुबड़े, सरिता राठौर, गोपाल साहू ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर मालार्पण किया। इस अवसर पर बीआर खंडागरे ने कहा कि अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने में छत्रपति शिवाजी महाराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समाजसेवी रवि माकोड़े ने कहा कि राष्ट्रभक्ति का संकल्प और जुनून अगर किसी व्यक्ति में दिखता है तो उसमें शिवाजी महाराज से प्रेरणा ली जा सकती है। महिला युवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष कविता मालवीय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें संदेश दिया है कि हमें राष्ट्र को प्रथम मानकर इसे महत्व देना है। अगर आज देश के लोग शिवाजी महाराज के गुणों को अगर आत्मसात करें तो भारत विश्व की प्रथम शक्ति बन सकता है। इस कार्यक्रम में सकल पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया।
बारव्ही में धूमधाम से मनाई गई शिवाजी जयंती

क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन बारव्ही के तत्वावधान में ग्राम में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बतौर अतिथि पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व जनपद सदस्य राजेश (पप्पू) शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख, पूर्व नपाध्यक्ष बैतूल डॉ. राजेंद्र देशमुख, कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक सदस्य उपस्थित थे।
भाजपा: शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर किया माल्यर्पण

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा. योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। शनिवार को वीर शिवाजी की जयंती पर सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम के पास स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे, वरिष्ठ नेत्री पार्वती बारस्कर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वसंत बाबा माकोड़े, हेमलता कुंभारे, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, सुनील पंवार, मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, भास्कर मगरदे, महेश्वरसिंह चंदेल, शारिक खान, कैलाश धोटे, गीतेश बारस्कर, पूनम पाल, माधुरी साबले, मनीष धोटे, मनीष मिसर, पिंटू महाले, राजा सूर्यवंशी, कुणाल शर्मा, पूरन साहू, भगवत चढोकार, पिंटू परिहार, हरपालसिंह राजपुत सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button