बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Alert: आज जा रहे भोपाल तो रुकिएँ, पथरौटा में छह घण्टे बंद रहेगा नेशनल हाइवे

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    यदि आप शुक्रवार (18 फरवरी 2022) को बैतूल-भोपाल National Highway-69 से होकर भोपाल जा रहे हैं तो रुक जाएं। दरअसल, आज इटारसी के पास पथरौटा में नई रेलवे लाइन के पुल पर गर्डर डालने का काम किया जाएगा। इसके चलते हाइवे पर 6 घण्टे तक ट्रैफिक (traffic) बंद रखा जाएगा। ऐसे में आप परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी यात्रा के कार्यक्रम में थोड़ा फेरबदल करने की जरूरत है।

    बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर साइन बोर्ड से टकराए दो बाइक सवार

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक पवारखेड़ा-जुझारपुर अप (Up) दिशा में सिंगल लाइन फ्लाई ओवर (Single Line Flyover) परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित नई रेल लाइन के पुल की गर्डर लांचिंग (Girder Launching) का कार्य ग्राम पथरोटा, बड़ी नहर के पास 18 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक छह घंटे नेशनल हाईवे-69 पर यातायात बंद रहेगा।

    महंगी पड़ी बगैर मास्क के रेल यात्रा, 116 यात्रियों पर किया गया जुर्माना

    कार्यकारी अभियंता निर्माण पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के पत्र के बाद इटारसी SDM मदन सिंह रघुवंशी ने 18 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रोड ब्लॉक करने की अनुमति प्रदान की है। इसकी सूचना इटारसी, पथरौटा थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी को देकर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

    रेलवे की टिकटों का हो रहा था अवैध कारोबार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button