सड़क हादसा नहीं हत्या होने की आशंका, शाम तक स्पष्ट होगी स्थिति

बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे (NH-69) पर आठवां मिल के पास युवक की मौत का मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस को एक्सीडेंट में मौत की जानकारी मिली थी, लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो यह पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। ऐसे में पुलिस भी यह मानकर चल रही है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। शाम तक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।
यह भी पढ़ें… Murder: खेत पहुंचे किसान की पत्नी और बेटा तो खून से लथपथ मिली लाश
उल्लेखनीय है कि टिकारी निवासी माखन उर्फ मोनू भलावी (20) का शव आज सुबह आठवां मिल में सड़क के किनारे मिला है। पुलिस को बताया गया कि चिचोली से पाढर होकर बैतूल आते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और पूछताछ की तो ऐसी कई बातें सामने आईं हैं जो इस पूरे मामले को संदिग्ध बता रही हैं।

यही कारण है कि पुलिस भी इसे केवल सामान्य सड़क हादसा मानकर नहीं चल रही है बल्कि हर बिंदु पर जांच पड़ताल में जुटी है। संभावना है कि शाम तक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस ने शव का पीएम करवाया है। सूत्र बताते हैं कि शाहपुर के कछार जाते समय एसपी सिमाला प्रसाद ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। इसके अलावा कछार पहुंच कर हत्या के घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक निर्देश दिए।
आठवां मिल वाले मामले में मर्डर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। वह एक्सीडेंट तो नहीं लग रहा, बल्कि संदिग्ध लग रहा है। उसी आधार पर जांच चल रही है। शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
अपाला सिंह, टीआई, कोतवाली बैतूल



