बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
MP में अब शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे स्कूल और छात्रावास

कोविड महामारी को लेकर लगाए गए सभी प्रतिबंध शुक्रवार को प्रदेश सरकार द्वारा समाप्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अब स्कूल शिक्षा विभाग ने भी स्कूल और छात्रावासों के संचालन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत अब प्रदेश भर में स्कूलों और छात्रावासों का संचालन शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोविंड- 19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए गृह विभाग के आदेश दिनांक 11.02.2022 के परिपालन में शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के संबंध में निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित किये जाते हैं।
◆ समस्त विद्यालय/आवासीय विद्यालय/छात्रावास कक्षा 1 से 12 वीं तक की समस्त कक्षाओं के लिए शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे।
◆ समस्त विद्यालयों/आवासीय विद्यालयों/छात्रावासों में कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे- मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन सुनिश्चित कराया जावे।
◆ उक्त दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।




