बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

युवती से एक साल बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा

बैतूल। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती जब गर्भवती हो गई तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी सुनील धुर्वे (26) निवासी बांकाखोदरी ने शादी का लालच देकर एक वर्ष तक उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इससे युवती गर्भवती हो गई। इस पर युवती ने आरोपी से शादी की बात कही तो वह मुकर गया।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने युवती का जिला अस्पताल बैतूल से मेडिकल भी कराया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button