बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सीएम शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम आया, बैतूल में रहेंगे 1 घंटे, 50 मिनट

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 फरवरी को न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल क्षति दावा राशि वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री चौहान इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषकों को सिंगल क्लिक के माध्यम से खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 सीजन के 49 लाख फसल क्षति दावों की 7600 करोड़ राशि का भुगतान करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल होंगे। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर अतिथि सर्वप्रथम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। तदुपरान्त कन्या पूजन करेंगे। इसके पश्चात् जिला स्तरीय कार्यक्रमों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

    शुरुआत में किसान कल्याण तथा कृषि मंत्री कमल पटेल अपना उद्बोधन देंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान सिंगल क्लिक के माध्यम से फसल बीमा की दावा राशि का वितरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री चयनित कृषकों को हितलाभ भी वितरण करेंगे।

    ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम
    मुख्यमंत्री श्री चौहान 12 फरवरी को दोपहर 11.55 बजे हेलीकॉप्टर से बैतूल पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरान्ह 1.45 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। कृषि मंत्री श्री पटेल भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भोपाल से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे एवं पूर्वान्ह 11.55 बजे बैतूल पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.02 बजे न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड कोठी बाजार में मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसल क्षति दावा राशि वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंत्री श्री पटेल दोपहर 1.45 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button