बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ट्रक ने मारी कार को टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में करंजी नदी नागदेव मंदिर के पास शाम 6 बजे एक ट्रक और मारुति आई-20 में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इससे मारुति कार में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।

    मिली जानकारी के अनुसार मारुति कार और परतवाड़ा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी-09/एचएच-4211 में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें मारुति कार में सवार खेड़ी और हिवरखेड़ी के लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    सूचना मिलने पर खेड़ी चौकी प्रभारी पवन कुमरे और आरक्षक श्री रघुवंशी ने मौके पर पहुंच कर 108 को सूचना दी। 108 एंबुलेंस सेवा के योगेश पंवार ने बताया सूचना पर 108 ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया है। इधर घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

    इस हादसे में हिवरखेड़ी निवासी मंगल धुर्वे, बलवीर सिंह, महा सिंह और खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी बस्तीराम कोड़े, चरण सिंह और गज्जा पटेल घायल हुए हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button