बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

चुनावी सर्वे कह रहे- यूपी में फिर योगी राज, मिलेंगी इतनी सीटें

देश में वैसे तो अभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन लोगों की निगाहें सबसे ज्यादा यूपी पर लगी हुई हैं। यूपी चुनाव से संबंधित कई सर्वे में बीजेपी बहुमत से सरकार बना रही है, हालांकि एक सर्वे ऐसा भी है, जिसमें समाजवादी पार्टी सत्ता में वापसी कर रही है और बीजेपी विपक्ष में जा रही है। इन सर्वों से एक समीकरण ये साफ हो रहा है कि राज्य में बीजेपी और सपा के बीच टक्कर चल रही है।

न्यूज 24 पर मानक गुप्ता ने अपने प्रोग्राम में इन्हीं सर्वे को लेकर एक महापोल किया और नेताओं-विश्लेषकों से उनकी राय भी जानी। अभी तक जो सर्वे सामने आए हैं उसमें एबीपी और सी-वोटर के सर्वे के अनुसार राज्य में बीजेपी 223 से 235 सीटें जीत कर सरकार बना सकती है। वहीं सपा को 145 से 157 सीटें मिल सकती हैं, तो बसपा को 8-16 और कांग्रेस को तीन से सात सीटें मिल सकती हैं।

वहीं जी-डिजाइन बॉक्सड के यूपी चुनाव के सर्वे में भी बीजेपी ही आगे दिख रही है। इसके अनुसार बीजेपी 245 से 267 सीटें जीत सकती हैं। सपा को 125 से 148 सीटें, बीएसपी को 5 से 9 सीटें और कांग्रेस को 3 से सात सीटें मिलेंगीं। यानि सरकार बीजेपी की बन रही है।

इसके बाद पोल स्टार्ट न्यूज एक्स में भी बहुमत बीजेपी के पास ही दिख रहा है। इस सर्वे के अनुसार बीजेपी को 235 से 245 सीटें मिल सकती हैं। यहां भी बीजेपी की लड़ाई सपा से है। इस सर्वे में सपा को 120 से 130 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं बसपा को 13 से 16 और कांग्रेस को 4 से पांच सीटें मिलेंगी।

इन तीनों के अलावा एक और सर्वे हैं, जो इनसे बिलकुल उलट है। डीबी लाइव के सर्वे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव सरकार बनाते दिख रहे हैं। इस सर्वे के अनुसार सपा को 203 से 211 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीजेपी को 144 से 152 सीटें, बसपा को 12 से 20 और कांग्रेस को 19 से 27 सीटें मिलती दिख रही हैं।

वहीं एक और सर्वे टाइम्स नाउ वीटो में बीजेपी ही यूपी में आगे है और इस सर्वे के अनुसार बीजेपी को 240 सीटें, एसपी को 143 सीटें, बीएसपी को 10 और कांग्रेस को आठ सीटें मिल सकती हैं।

बता दें कि ज्यादातर सर्वे में यूपी में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है और सपा नंबर दो पर है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव की तारीख आते-आते कुछ प्रतिशत वोट इधर-उधर हो सकते हैं, जो चुनावी नतीजों को पलटने की क्षमता रखते हैं।

न्यूज सोर्स: https://www.google.com/amp/s/www.jansatta.com/elections/up-assembly-elections-2022/up-election-2022-survey-fight-between-bjp-and-samajwadi-party-cm-yogi-akhilesh-yadav/2013508/lite/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button