बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जिंदगी से ऐसी भी क्या नफरत: सुसाइड करने युवती ने खा ली 50 गोलियां

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
  • बैतूल। एक युवती जीवन से इस हद तक हताश हो गई कि उसने मुक्कमल तौर पर मौत के मुंह में समाने के लिए 4-6 नहीं बल्कि पूरी 50 गोलियां खा ली। वह तो शुक्र है कि परिजनों को समय रहते जानकारी मिल गई और बिना कोई देर किए उसे वे अस्पताल ले आए। इससे ना केवल उसकी जान बच गई बल्कि अब वह खतरे से भी बाहर है। मामला घोड़ाडोंगरी क्षेत्र का है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से घर में रखी दवाइयों में से करीब 50 गोलियां खा लीं। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया और भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवती ने किन कारणों के चलते गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के बयान लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button