Fake loot story: शाहपुर में लाखों की लूट का पर्दाफाश, व्यापारी के कर्मचारी ने ही साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश
Fake robbery story: Heist of lakhs in Shahpur exposed; businessman’s own employee had orchestrated the plot along with accomplices.

Fake loot story: एक व्यापारी के कर्मचारी की हाथ में लाखों रुपये देखते ही नीयत डोल गई। इस राशि को हड़पने उसने लूट की कहानी रच दी। हालांकि पुलिस ने उसकी इस झूठी कहानी का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने साजिश रचने वाले कर्मचारी और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आवेदक दुर्गा प्रसाद पिता कोडामल सिंगवानी (59) निवासी इटारसी ने थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह थोक किराना व्यापार का संचालन करते हैं। उनकी दुकान पर करीब 17 साल का इटारसी का अपचारी बालक पिछले करीब 1 साल से दुकान की पेमेंट वसूली का काम करता है। 11 नवंबर को अपचारी बालक को सुखतवा और भौंरा की किराना दुकानों से बकाया राशि वसूलने के लिए भेजा गया था। शाम करीब 5.30 बजे अपचारी बालक ने फोन पर जानकारी दी कि उसने सुखतवा और भौंरा के ग्राहकों से कुल 3 लाख, 43 हजार रुपए वसूल कर लिए हैं। भौंरा बस स्टैंड के पीछे अज्ञात बदमाशों ने उस पर चाकू से वार कर रुपए से भरी थैली लूट ली है तथा मोटर साइकिल से भाग गए हैं।
पूछताछ करते ही खोल दिया राज
घटना की सूचना मिलने पर संदेही अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसके साथ किसी भी अज्ञात व्यक्ति ने कोई लूट की घटना नहीं की है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से झूठी लूट की योजना बनाई थी।
- यह भी पढ़ें : Woman murdered Betul: बोरदेही में मक्का के डंठल चराने को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला आरोपी दबोचा
रुपये और मोटर साइकिल जब्त
आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अपचारी बालक के मेमो के आधार पर आरोपी सुमित पिता तुलसीदार रैकवार (19) एवं कृष्णा पिता राजकुमार खडोतिया (19) दोनों निवासी इटारसी को गिरफ्तार किया। आरोपियों गण से वसूली गई राशि 3 लाख, 43 हजार रुपए एवं एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक जब्त की गई है।
- यह भी पढ़ें : Betul health review: बैतूल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



