Betul Student Award: बैतूल की शुगर मिल ने पेश की मिसाल, किसान परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे 15.84 लाख रुपए
Betul Student Award: Sugar mill in Betul sets an example by distributing Rs 15.84 lakh to meritorious students from farming families.

Betul Student Award: बैतूल। किसान परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से सोहागपुर स्थित शुगर मिल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 12वीं और एमबीबीएस में चयनित कुल 54 विद्यार्थियों को 15 लाख 84 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान शुगर मिल संचालक अखिलेश गोयल और अभिषेक गोयल ने कलेक्टर का स्वागत किया। उन्होंने मिल प्रबंधन की ओर से किसान परिवारों के बच्चों को प्रोत्साहित करने की परंपरा और इस पहल के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों के साथ-साथ उनके बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करना और उनकी आगे की पढ़ाई में सहयोग करना इस प्रयास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

समारोह में कलेक्टर ने सम्मानित विद्यार्थियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने शुगर मिल प्रबंधन की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि मिल प्रबंधन केवल किसानों और उनके बच्चों को प्रोत्साहित ही नहीं कर रहा, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी अपनी भूमिका निभा रहा है।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों की विविध शैक्षणिक और करियर संबंधी रुचियों को सकारात्मक बताते हुए कहा कि किसान परिवारों के मेधावी बच्चों में करियर के प्रति विविधता दिखाई दे रही है, जो अच्छी बात है। हर विद्यार्थी को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में वही काम चुनना चाहिए, जिसे करने की भीतर से इच्छा हो। किसी दूसरे को देखकर उसके पीछे दौड़ने की जरूरत नहीं है।
- यह भी पढ़ें : Betul School Theft: बैतूल में चोरों के हौसले बुलंद: स्मार्ट क्लास के 9 मॉनिटर ले उड़े चोर, पेड़ के सहारे लैब में घुसे
उन्होंने विद्यार्थियों को करियर चयन के दौरान आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि केवल यह तय करना पर्याप्त नहीं है कि किस क्षेत्र में जाना है, बल्कि यह भी सोचना चाहिए कि उस क्षेत्र में पहुंचकर वे क्या योगदान देंगे। अपने आप से यह सवाल जरूर करना चाहिए कि जिस समाज और परिवेश से वे आते हैं, भविष्य में उसके लिए क्या कर पाएंगे। शिक्षा और सफलता का वास्तविक महत्व तभी है, जब व्यक्ति अपनी उपलब्धियों के माध्यम से समाज को भी कुछ दे सके।
- यह भी पढ़ें : Food Safety Action: बैतूल में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: 150 किलो मिठाई जब्त, जिले भर से लिए गए 39 सैंपल
कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में किसान परिवारों के सदस्य और शुगर मिल का स्टाफ मौजूद रहा।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



