बैतूल अपडेट

Betul Diwali Restrictions: बैतूल में दीपावली से पहले सख्त आदेश: कार्बाइड गन और गैस लैंप पर लगा बैन, जानें क्यों कलेक्टर ने लिया फैसला

Diwali Restrictions in Betul: Strict orders issued ahead of Diwali; carbide guns and gas lamps banned—find out why the Collector made this decision.

Betul Diwali Restrictions: बैतूल में दीपावली से पहले सख्त आदेश: कार्बाइड गन और गैस लैंप पर लगा बैन, जानें क्यों कलेक्टर ने लिया फैसला
Betul Diwali Restrictions: बैतूल में दीपावली से पहले सख्त आदेश: कार्बाइड गन और गैस लैंप पर लगा बैन, जानें क्यों कलेक्टर ने लिया फैसला

Betul Diwali Restrictions: बैतूल। आगामी दीपावली, धनतेरस एवं देवउठनी ग्यारस पर्व के दौरान जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में कार्बाइड गन तथा पानी एवं कैल्शियम कार्बाइड के मिश्रण से गैस उत्पन्न कर संचालित किए जाने वाले बोतलनुमा प्रकाश लैंपों के निर्माण, क्रय-विक्रय, वितरण, भंडारण एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जारी आदेश के अनुसार दीपावली सहित अन्य पर्वों के दौरान आतिशबाजी, पटाखों एवं ज्वलनशील पदार्थों का व्यापक उपयोग किया जाता है। ऐसे में कार्बाइड गन और कैल्शियम कार्बाइड एवं पानी के मिश्रण से गैस उत्पन्न कर संचालित होने वाले उपकरणों का अनियंत्रित उपयोग गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। गैस के अनियंत्रित उत्सर्जन, आग लगने एवं विस्फोट की आशंका के चलते जन-धन की क्षति होने का जोखिम बना रहता है। ऐसे उपकरणों के उपयोग से बच्चों सहित अन्य व्यक्तियों के घायल होने की घटनाएं सामने आई हैं। विस्फोट के दौरान प्लास्टिक अथवा पाइप के टुकड़ों से चेहरे, त्वचा एवं आंखों में गंभीर चोटें आने तथा आंखों की रोशनी स्थायी रूप से प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह कदम उठाया गया है।

निर्माण से लेकर उपयोग तक प्रतिबंध

जारी आदेश के अनुसार कार्बाइड गन का निर्माण, संयोजन, क्रय-विक्रय, वितरण, भंडारण एवं उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार पानी और कैल्शियम कार्बाइड के मिश्रण से संचालित बोतलनुमा प्रकाश लैंपों के निर्माण, संयोजन, बिक्री, वितरण, भंडारण एवं उपयोग पर भी रोक लगाई गई है। इन उपकरणों के संचालन के लिए कैल्शियम कार्बाइड एवं अन्य संबंधित सामग्री का असुरक्षित अथवा अनधिकृत भंडारण, वितरण या उपयोग करना भी प्रतिबंधित रहेगा। दुकानों, गोदामों, मकानों, अस्थायी बाजारों, मेलों, सार्वजनिक स्थलों, आवासीय क्षेत्रों अथवा अन्य परिसरों में इन उपकरणों को बिक्री या उपयोग के उद्देश्य से संग्रहित नहीं किया जा सकेगा। इनका प्रदर्शन करना, किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए उपलब्ध कराना अथवा इनके उपयोग को प्रोत्साहित करना भी प्रतिबंध के दायरे में रहेगा।

यह प्रतिबंधात्मक आदेश बैतूल जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में लागू रहेगा। पुलिस विभाग, समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी,कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक आयोजनों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक निगरानी रखी जाएगी।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button